फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CM Arvind kejriwal appeals people to participate in anti dengue campaign run by delhi govt

दिल्ली: रविवार-डेंगू पर वार, घर में नहीं जमा होगा पानी, तभी थमेगी डेंगू की मनमानी

Sun, 24 Oct 2021 09:48 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 24 Oct 2021 09:48 AM IST
सार

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपील की है कि सभी दिल्लीवासी 10 दिन, 10 हफ्ते, 10 मिनट अभियान से जुड़कर डेंगू का हराएं। हर रविवार सुबह 10 बजे पूरी दिल्ली में मुहिम चलेगी।
 

विज्ञापन
CM Arvind kejriwal appeals people to participate in anti dengue campaign run by delhi govt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू के खिलाफ अपने रविवार के अभियान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वह सुबह 10 बजे, 10 मिनट के लिए अपने घर और नजदीकी इलाकों पर नजर दौड़ा लें। अगर कहीं साफ पानी जमा हो तो उसे साफ कर दें। इससे दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार हर हफ्ते रविवार को '10 बजे, 10 हफ्ते, 10 मिनट' अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों से अपने घर के आस-पास साफ पानी जमा न होने देने या जमा पानी में तेल की कुछ बूंदे डालने की अपील की जाती है। मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के सभी मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों व बड़ी संख्या में दिल्लीवासी इस अभियान से जुड़े हैं। 
विज्ञापन


कोशिश डेंगू को जड़ से खत्म करने के है। इसी कड़ी में इस रविवार अभियान की टैग लाइन 'डेंगू अभियान से जुड़े हैं हम सब, डेंगू को हराकर ही दम लेंगे अब' दी गई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली अब डेंगू के खिलाफ लड़ाई को जीतने के नजदीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रविवार को भी सुबह 10 बजे, 10 मिनट के लिए हमें अपने घर और आसपास में देखना है कि कहीं साफ पानी जमा तो नहीं है। अगर है तो उसे उड़ेल दें, बदल दें या उसमें तेल डाल दें। आइए, दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाएं।


साफ पानी में पैदा होता डेंगू का मच्छर
डेंगू के मच्छर केवल साफ पानी में पनपते हैं। साफ पानी के अंदर डेंगू के अंडे पैदा होते हैं और वो अंडे 8 से 10 दिन के अंदर मच्छर में बदल जाते हैं। अगर हम सभी 8 दिन से पहले उस जमा पानी को बदल दें, तो अंडे नष्ट हो जाएंगे और मच्छर पैदा नहीं हो पाएंगे। इस अभियान की संकल्पना इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है कि घर के नजदीक गड्ढ़ा, कूलर, गमलों, टंकी आदि में पानी जमा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed