फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   close aides of Robert Vadra raided by ED in Bikaner land deal case

बीकानेर जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा के करीबी ED के निशाने पर, फरीदाबाद में छापे

Wed, 12 Apr 2017 04:55 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Wed, 12 Apr 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
close aides of Robert Vadra raided by ED in Bikaner land deal case
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : file photo
एक बार फिर रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के निशाने पर हैं। ईडी ने बुधवार को बीकानेर जमीन घोटाले को लेकर वाड्रा के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन


ईडी फिलहाल, फरीदाबाद में वाड्रा के करीबी महेश नागर और अशोक कुमार के ठिकानों पर जांच कर रहा है। 
  ईडी के अधिकारियों ने बताया कि वो महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्यों की तलाश की जा रही है जिस वजह से दो लोगों के घर पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(पीएमएलए) के तहत ही एक सरकारी अधिकारी की 1.8 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये है पूरा मामला

close aides of Robert Vadra raided by ED in Bikaner land deal case
robert vadra

ग‌ौरतलब है कि यह घोटाला राजस्थान के बिकानेर के कोलायत क्षेत्र की भूमि का है। यह जमीन उन लोगों को दी जाने वाली थी जो आर्मी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से विस्थापित किए गए थे।

बात दें कि इस कथित घोटाले की शिकायत स्थानीय तहसीलदार द्वारा किए जाने के ‌बाद राज्य की पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसी एफआईआर का संज्ञान लेते हुए ईडी ने 2015 में आपराधिक मामला दर्ज किया था।

इस मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की एक फर्म को भी नोटिस भेजा है। हालांकि ईडी ने पीएमएलए के तहत दर्ज एफआईआर में कहीं भी वाड्रा का नाम या उनसे जुड़े फर्म का नाम नहीं लिखा है।

अपनी एफआईआर में एजेंसी ने राजस्थान के कुछ सरकारी अधिकारियों और 'लैंड माफिया' का नाम दर्ज किया है। वाड्रा इस मामले में किसी भी गलत काम से इंकार करते रहे हैं जबकि कांग्रेस इसे सरासर राजनीतिक बदला करार देती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed