बीकानेर जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा के करीबी ED के निशाने पर, फरीदाबाद में छापे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी फिलहाल, फरीदाबाद में वाड्रा के करीबी महेश नागर और अशोक कुमार के ठिकानों पर जांच कर रहा है।
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि वो महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्यों की तलाश की जा रही है जिस वजह से दो लोगों के घर पर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट(पीएमएलए) के तहत ही एक सरकारी अधिकारी की 1.8 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।Premises of close aides of Robert Vadra- Mahesh Nagar and Ashok Kumar raided by ED in Bikaner land deal case. Raids underway in Faridabad
— ANI (@ANI_news) April 12, 2017विज्ञापन
ये है पूरा मामला
गौरतलब है कि यह घोटाला राजस्थान के बिकानेर के कोलायत क्षेत्र की भूमि का है। यह जमीन उन लोगों को दी जाने वाली थी जो आर्मी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज से विस्थापित किए गए थे।
बात दें कि इस कथित घोटाले की शिकायत स्थानीय तहसीलदार द्वारा किए जाने के बाद राज्य की पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। इसी एफआईआर का संज्ञान लेते हुए ईडी ने 2015 में आपराधिक मामला दर्ज किया था।
इस मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा की एक फर्म को भी नोटिस भेजा है। हालांकि ईडी ने पीएमएलए के तहत दर्ज एफआईआर में कहीं भी वाड्रा का नाम या उनसे जुड़े फर्म का नाम नहीं लिखा है।
अपनी एफआईआर में एजेंसी ने राजस्थान के कुछ सरकारी अधिकारियों और 'लैंड माफिया' का नाम दर्ज किया है। वाड्रा इस मामले में किसी भी गलत काम से इंकार करते रहे हैं जबकि कांग्रेस इसे सरासर राजनीतिक बदला करार देती रही है।