फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Class 9th and 11th examinations cancelled decleared manish sisodia

दिल्ली: नौवीं और 11वीं की परीक्षा रद्द, शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने बताया छात्र कैसे किए जाएंगे प्रमोट

Thu, 10 Jun 2021 05:06 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 10 Jun 2021 05:06 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जहां मिड टर्म एग्जाम हुए हैं, वहां उसी के आधार पर बच्चों को प्रमोट किया जाएगा। जहां मिड टर्म एग्जाम नहीं हुए हैं, वहां दो बेस्ट सब्जेक्ट के मार्क्स के आधार पर प्रमोट किया जाएगा। साथ ही जो बच्चे एग्जाम क्वालिफाई नहीं कर पाए, उन्हें एक और मौका दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Class 9th and 11th examinations cancelled decleared manish sisodia
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार ने स्कूलों में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। विद्यार्थियों को मिड टर्म के आधार पर अगली कक्षाओं में प्रमोट किया जाएगा। यह व्यवस्था सभी सरकारी व निजी स्कूलों के लिए लागू होगी। 

विज्ञापन


ऐसे निजी स्कूल जो मिड टर्म और वार्षिक परीक्षा पहले आयोजित कर चुके हैं। वह शिक्षा निदेशालय की प्रमोशन पॉलिसी के तहत रिजल्ट जारी कर सकते हैं। जिन स्कूलों में मिड टर्म परीक्षा नहीं हो पाई या बच्चे किसी कारण परीक्षा नहीं दे पाए। ऐसे में उनके मिड टर्म परीक्षा में दो विषयों के सबसे अच्छे प्रदर्शन के आधार पर बाकी विषयों में अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें स्कूलों में छठी से नौवीं तक के दाखिलों और नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में विद्यार्थियों की प्रमोशन पॉलिसी को लेकर फैसला किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि केजी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को पहले ही नो-डिटेंशन पॉलिसी के तहत अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया गया था। तब नौवीं व ग्यारवीं की परीक्षाओं पर कुछ फैसला नहीं हुआ था। बीते 12 अप्रैल को दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। अब कोरोना संक्रमण से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इन परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया गया है।

दिल्ली सरकार के स्कूलों में नौवीं व ग्यारवीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट 22 जून को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। कोई भी स्कूल विद्यार्थियों को रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को स्कूल नहीं बुलाएगा। विद्यार्थियों को रिजल्ट व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से फोन पर भेज दिया जाएगा।
 

सिसोदिया ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने सिर्फ एक विषय का मिड टर्म एग्जाम दिए हैं या किसी भी विषय का मिड टर्म एग्जाम नहीं दिए हैं और जो विद्यार्थी पास करने योग्य अंक नहीं ला पाए हैं, उन्हें जुलाई में री-असेसमेंट का अवसर दिया जाएगा।

री-असेसमेंट के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी, बल्कि प्रोजेक्ट्स और स्कूल बेस्ड असाइनमेंट के माध्यम से ही उनका री-असेसमेंट किया जाएगा। इस संबंध में निदेशालय की ओर से जल्द ही दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

छठी से नौवीं कक्षा के लिए आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए दाखिला प्रक्रिया शुक्रवार 11 जून से शुरू होगी। बीते साल की तरह ही इस साल भी प्रक्रिया ऑनलाइन ही रहेगी। शुक्रवार से शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 जून है। इसके बाद पांच जुलाई से पात्रता के आधार पर दाखिला शुरु कर दिया जाएगा। पहले चरण में आवेदन से चूकने वालों को 23 जुलाई से दुबारा पंजीकरण करने का अवसर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया छह अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed