फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Claims to make Delhi a city of lakes, Jal Board engaged in exercise

दिल्ली को झीलों का शहर बनाने का दावा, कवायद में जुटा जल बोर्ड

Sat, 21 Aug 2021 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Aug 2021 05:52 AM IST
सार

  • दिल्ली जलबोर्ड ने तेज की कवायद, संजय वन झील की सफाई कराई
  • पानी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तैनात किए फ्लोटिंग राफ्टर्स

विज्ञापन
Claims to make Delhi a city of lakes, Jal Board engaged in exercise
संजय वन झील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जलबोर्ड ने राजधानी को झीलों का शहर बनाने की कवायद तेज की है। जलबोर्ड ने दक्षिण दिल्ली स्थित संजय वन झील की सफाई की है और पानी की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए फ्लोटिंग राफ्टर्स तैनात किए हैं। इससे न केवल झील का सौंदर्यीकरण होगा, बल्कि भूजल स्तर में भी सुधार होगा। अभी इस झील को पुनर्जीवित करने का पहला चरण पूरा हुआ है।

विज्ञापन


यह झील दिल्ली विकास प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आती है, लेकिन दिल्ली जलबोर्ड झीलों के शहर परियोजना के तहत इसका कायाकल्प कर रहा है। दरअसल, जलबोर्ड का इस वर्ष के अंत तक 50 स्थलों पर पानी की गुणवत्ता को पुनर्जीवित करने और उसमें उल्लेखनीय सुधार करने का लक्ष्य है। यह अधिकतर स्थल उसके अधीन नहीं है। 
विज्ञापन


जलबोर्ड ने संजय वन झील के पानी से अतिरिक्त प्रदूषकों को निकालने के लिए हार्मोनल रूप से उपचारित पौधों को रखने वाले फ्लोटिंग राफ्टर्स का सहारा लिया है। ये ऐसे पौधे होते हैं जो पानी के प्रदूषण को सोख लेते हैं। यह आर्टिफिशियल फ्लोटिंग वेटलैंड हरे पैचेज के रूप में पानी की सतह पर तैरते रहते हैं। यह प्रदूषण को सोखने की क्षमता रखते हैं और जल व वायु प्रदूषण कम करते हैं। ये बड़े पेड़-पौधे की तरह हवा में घुले प्रदूषक तत्वों को सोखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लोटिंग वेटलैंड के पौधे अपना पोषण झील से लेते हैं। इस कारण झील के पानी की गुणवत्ता सुधरती है। उसकी दुर्गंध कम हो जाती है। ये पौधे नाइट्रेट और फास्फेट को बायोमास में बदल देते हैं। इनकी जड़ें फिल्टर की काम करती हैं। फ्लोटिंग वेटलैंड पक्षियों और मछलियों के लिए आशियाना भी साबित होते है, इनमें पक्षी अंडे देते हैं।


जलबोर्ड के अनुसार, संजय वन झील की तरह जाफरपुर कलां, नांगलोई, रजोकरी और सोनिया विहार के जलाशयों के पानी को भी साफ किया जाएगा। रानी खेड़ा गांव में एक झील को विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed