फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Civil Defense employee arrested for extortion money from people in Delhi

दिल्ली: उगाही करने वाला दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी गिरफ्तार, चालान का डर दिखाकर पेटीएम से कर रहा था उगाही

Thu, 05 Aug 2021 08:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 05 Aug 2021 08:02 PM IST
सार

दिल्ली की गाजीपुर थाना पुलिस ने दिल्ली सिविल डिफेंस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। वह कोरोना नियमों का पालन करवाने के नाम पर उगाही कर रहा था। 

विज्ञापन
Civil Defense employee arrested for extortion money from people in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना के नियमों का पालन करवाने के नाम पर उगाही का धंधा चल रहा है। गाजीपुर थाना पुलिस ने उगाही के मामले में दिल्ली सिविल डिफेंस के एक कर्मी को गिरफ्तार किया है। एक पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ गाजीपुर थाने में उगाही की शिकायत की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है जिसमें पेटीएम के जरिए कई लोगों से उगाही के साक्ष्य मिले हैं। जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि आरोपी की पहचान मंडावली निवासी श्याम सुंदर(23) के रूप में हुई है। आरोपी इसी साल मार्च माह में सिविल डिफेंस में भर्ती हुआ था। 
विज्ञापन


दो अगस्त को फरीदाबाद हरियाणा निवासी रविंद्र पांडे ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गोरखपुर से अपने परिवार के साथ कार से फरीदाबाद जा रहे थे। गाजीपुर के पास उसे दिल्ली सिविल डिफेंस कर्मी ने रोका और कार में सवार पांच सदस्यों का मास्क नहीं पहनने का चालान करने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालान की राशि दस हजार की थी। फिर सौदा एक हजार में तय हुआ। आरोपी ने पेटीएम के जरिए उससे एक हजार रुपये ले लिए लेकिन उसने चालान की कॉपी नहीं दी। 

रविंद्र की शिकायत पर गाजीपुर पुलिस ने उगाही का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ काम कर रहा था। आजकल उसे कोरोना नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान काटने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसका वह गलत फायदा उठा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed