{"_id":"5f7e18348ebc3e9bfc4f6cb9","slug":"cinema-hall-weekly-market-will-open-in-delhi-from-15-ashram-news-noi5410500100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 15 से खुलेंगे सिनेमा हॉल और साप्ताहिक बाजार, करना होगा कोविड नियमों का सख्ती से पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 15 से खुलेंगे सिनेमा हॉल और साप्ताहिक बाजार, करना होगा कोविड नियमों का सख्ती से पालन
Thu, 08 Oct 2020 01:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल सरकार ने 15 अक्तूबर से दिल्ली में सिनेमा हॉल और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति दे दी है। बुधवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश जारी किया। अब तक प्रत्येक जोन में केवल दो साप्ताहिक बाजारों को ही खोलने की मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन
कोरोना के चलते लॉकडाउन के बाद से ही दिल्ली में सभी साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगा दी गई थी। सिनेमा हॉल अपनी क्षमता की 50 फीसदी सीटों के साथ खुल सकेंगे। साथ ही प्रत्येक शो के बाद पूरे हॉल को सैनिटाइज करना होगा। वहीं, पहले प्रत्येक जोन में दो साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति थी लेकिन अब सभी बाजार खोले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि यह सभी छूट सिर्फ कंटेनमेंट जोन के बाहर ही लागू होंगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस फैसले से गरीब लोगों को काफी राहत मिलेगी। संचालकों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से छह अक्तूबर को जारी दिशा निर्देशों का फिल्म के प्रदर्शन के दौरान पालन करना होगा। साप्ताहिक बाजारों में कोरोना के नियंत्रण को लेकर जारी सभी दिशा निर्देशों और एसओपी का सख्ती से पालन करना होगा।