फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chinese Manjha was being sold online by creating a website three arrested

ऑनलाइन बिक रहा चाइनीज मांझा: दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन को दबोचा

Sat, 29 Jul 2023 05:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Jul 2023 05:49 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मोनो-काइट के नाम से वेबसाइट पर मांझा बेच रहे थे। इसके अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर भी बेचा जा रहा था। आरोपियों के पास से 201 चरखी बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन
Chinese Manjha was being sold online by creating a website three arrested
ऑनलाइन चाइनीज मांझा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन चाइनीज मांझा बेच रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जवाहर कालोनी, न्यू इंडस्टि्रयल टाउनशिप, फरीदाबाद निवासी अली हसन (36), हर्ष वर्धन खत्री (28) और ऋतिक कुमार चौरसिया (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

पढ़े लिखे हैं चाइनीज मांझा बेचने वाले आरोपी
आरोपी वेबसाइट के अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर प्रतिबंधित मांझा बेच रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाइनीज मांझे की 201 चारखियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों में हर्ष वर्धन ने बीबीए और अली हसन ने आईटीआई डिप्लोमा किया हुआ है। अली हसन ही चाइनीज मांझा बेचने का मेन सोर्स है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन चाइनीज मांझा बेचने की मिली थी सूचना
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि हाल में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कई लोग जख्मी हो गए थे। जबकि, एक बच्ची की जान चली गई। इसके अलावा कई पशु और पक्षी भी जख्मी हुए थे। पुलिस लगातार मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला रही थी। छानबीन के दौरान पुलिस को ऑनलाइन मांझा बेचने की खबर मिली।

विज्ञापन

पुलिस ने बिछाया जाल
जानकारी जुटाने पर पता चला कि गैंग का एक आरोपी मदनपुर खादर, दक्षिण-पूर्व दिल्ली में आने वाला है। पुलिस ने मदनपुर में जाल बिछा दिया। इस बीच ऋतिक चौरसिया को दबोच लिया गया। उसके पास से पुलिस ने 16 चरखी बरामद की। ऋतिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने फरीदाबाद से हर्ष वर्धन को गिरफ्तार कर उसके पास से 69 चरखी बरामद की।

आरोपियों के पास से मिली 201 चरखी
इसके बाद हर्ष वर्धन की निशानदेही पर पुलिस ने फरीदाबाद से ही अली हसन को दबोच लिया। उसके पास से 116 चरखी बरामद हुई। आरोपी जल्द रुपये कमाने के लिए चाइनीज मांझे का धंधा कर रहे थे। हर्ष वर्धन ने 'MONO KITE' के नाम से वेबसाइट बनाई थी। इसके अलावा फेसबुक और यूट्यूब पर भी अपना नंबर डाला हुआ था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed