फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chill will increase in Delhi-NCR 

मौसम का हाल : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बर्फीली हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठिठुरन, प्रदूषण से राहत नहीं

Wed, 15 Dec 2021 07:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 07:17 AM IST
सार

सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिनभर धूप खिलने की संभावना है। शाम होते ही सर्द हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। हवा की रफ्तार हल्की होने की वजह से प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Chill will increase in Delhi-NCR 
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड... - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। इस वजह से पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह तेजी से पारा लुढ़केगा और दिल्ली-एनसीआर का मौसम और सर्द हो जाएगा। प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में आज सवेरे का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया है। यह बहुत गंभीर श्रेणी में है। 

विज्ञापन


स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी का दौर बना हुआ है। मैदानी इलाकों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठिठुरन का अहसास और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 22.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सामान्य से एक कम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 47 से 97 फीसदी रहा। लोदी रोड 7.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा है। दिनभर धूप खिली रही। शाम होते ही सर्द हवा के साथ ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस समय हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी की ओर बनी हुई है। अगले 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर हो जाएगी। इससे उत्तरी हिमालय से आने वाली सर्द हवा से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ेगी।


अधिकतम तापमान- 23 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 07 डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:27 बजे
सूर्योदय का समय: 7:07 बजे

सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। दिनभर धूप खिलने की संभावना है। शाम होते ही सर्द हवा की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी। हवा की रफ्तार हल्की होने की वजह से प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed