फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Children will take part in government's anti-dengue campaign

सरकार के डेंगू विरोधी अभियान में हिस्सा लेंगे बच्चे

Sat, 18 Sep 2021 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Children will take part in government's anti-dengue campaign
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार द्वारा डेंगू के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रविवार को सभी बच्चे हिस्सा लेंगे। प्रत्येक रविवार ये बच्चे अपने घर और आसपास जमा पानी को साफ करेंगे। अपने दोस्तों को फोन कर अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित भी करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को डेंगू से बचाने के लिए हर रविवार को अपने घर और आसपास में जांच करनी है। अगर कहीं पानी इकट्ठा है, तो उसे उड़ेल दें, बदल दें या उसमें तेल डाल दें। वहीं अपने दोस्तों को भी फोन करके अभियान में हिस्सा लेने को कहें। दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की इस सप्ताह की थीम दिल्ली के बच्चे हैं। वहीं ‘आओ बच्चों डेंगू को सबक सिखाएं, 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अपनाएं’ और ‘हर रविवार डेंगू पर वार, प्यारे बच्चों हो जाओ तैयार’ टैग लाइन दी गई है।
विज्ञापन

एक से 15 नवंबर के बीच आते है ज्यादा मामले
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू का मच्छर केवल साफ पानी में पैदा होता है। लार्वा 8 से 10 दिन के अंदर मच्छर में बदल जाते हैं। अगर 8 दिन से पहले पानी को बदल दें और लार्वा को नष्ट कर दें, तो मच्छर पैदा ही नहीं होंगे। यह मच्छर 200 मीटर से ज्यादा नहीं उड़ सकते। डेंगू को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों को 10 हफ्तों तक केवल 10-10 मिनट देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास रहने वालों से भी अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीवासी यह देखें कि उनके घर के आसपास पानी इकट्ठा न हो। यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके पड़ोसियों ने भी अपने घर में जांच कर ली है, तो डेंगू और चिकनगुनिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed