{"_id":"5f6375c78ebc3e98276abb38","slug":"children-will-beat-corona-with-toys-ashram-news-noi536788649","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएनजेपी अस्पताल की पहलः खेल-खेल में कोरोना को मात देंगे बच्चे, घर ले जाएंगे खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएनजेपी अस्पताल की पहलः खेल-खेल में कोरोना को मात देंगे बच्चे, घर ले जाएंगे खुशियां
Fri, 18 Sep 2020 04:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
एलएनजेपी अस्पताल में बच्चों के लिए बनाया गया स्पेशल वार्ड...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना संक्रमित बच्चों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। इसमें खेलने, झूला झूलने और टीवी देखने की व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि अस्पताल से छुट्टी के दौरान बच्चे अपने मनपसंद खिलौने को साथ भी ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
एलएनजेपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में 50 छोटे बच्चे भर्ती हैं। संक्रमित होने की वजह से बच्चे को आइसोलेट कर दिया जाता है। उन्हें भर्ती करने के बाद किसी से नहीं मिलने दिया जाता है। वह अपने परिवार से भी नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन
इससे वह उदास होने लगते हैं और उन्हें कई परेशानियां हो जाती हैं। बच्चों की उदासी दूर करने के लिए यह पहल की गई है। बच्चों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है, जिसमें सात टीवी लगाए गए हैं। खेलने के लिए खिलौने भी रखे गए हैं।
विज्ञापन
वार्ड में कई प्रकार के बड़े चार्ट पेपर भी रखे गए हैं, जिन पर बच्चे चित्रकला भी बना सकेंगे। डॉक्टर्स फॉर यू एनजीओ के साथ मिलकर एलएनजेपी ने यह सुविधा शुरू की है।
एनजीओ के डॉक्टर रजत जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य बच्चों को बीमारी के दौरान भी खुश रखना है। जब बच्चे की अस्पताल से छुट्टी होगी तो वह अपनी इच्छानुसार कोई भी खिलौना साथ ले जा सकेगा। उन्हें पैक करके वह खिलौना दिया जाएगा।