फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Children found new primary school in Ludlow Castle

लुडलो कैसल में बच्चों को मिला नया प्राथमिक विद्यालय

Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children found new primary school in Ludlow Castle
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने वार्ड-83 लुडलो कैसल में 1.85 करोड़ की लागत से बच्चों को एक नया प्राथमिक विद्यालय बनाकर दिया है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को यह विद्यालय बच्चों को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और महापौर राजा इकबाल सिंह ने इस विद्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष आलोक वर्मा, शिक्षा निदेशक जेके जैन व निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय निगम पार्षद व पूर्व महापौर अवतार सिंह ने की।
विज्ञापन

यह विद्यालय 1187.34 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया गया है। इस दो मंजिला विद्यालय में नौ कमरे कक्षाओं के लिए बनाए गए हैं। इसके अलावा एक विज्ञान कक्ष, एक स्टाफ कक्ष, एक स्टोर कक्ष और प्रत्येक तल पर छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय ब्लॉक बनाए गए हैं। विद्यालय में वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि छात्रों को बेहतर नागरिक बनाने के लिए केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, बल्कि उनके जीवन में नैतिक शिक्षा व संस्कारों का स्थान भी होना चाहिए। जिसके लिए शिक्षकों को अधिक काम करना है। वित्तीय संकट के बाद भी निगम द्वारा विद्यालय बनाए जाने की उन्होंने प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में आकर उन्हें मंदिर जाने जैसा अनुभव हो रहा है। शैक्षिक जीवन हर बच्चे का स्वर्णिम समय होता है और बच्चों को विद्यालयों में बहुत कुछ सीखने को मिलता है, जो उन्हें सदैव याद रहता है। उन्होंने स्थानीय निगम पार्षद द्वारा नागरिकों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने विद्यालय भवन के निर्माण की तकनीक को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निगम हर छात्र को शिक्षा की सुविधा प्रदान कर रहा है, बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और हम अधिकतम सुविधाएं छात्रों को देने का प्रयत्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed