फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   child molestation in marraige function

सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म में नाबालिग धरा

Thu, 03 Dec 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
child molestation in marraige function
नई दिल्ली। आंबेडकर नगर थाना इलाके में सात वर्षीय बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। बच्चा बारात घर में खाना खाने गया था। आरोप है कि उसकी पिटाई भी की गई। डर की वजह से बच्चे ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया और आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 27 नवंबर को पीड़ित अपने घर के बगल में स्थित बारात घर में एक शादी समारोह में खाने गया था। यहां एक किशोर उसे पास में स्थित शौचालय में ले गया। आरोपी ने कुकर्म कर बच्चे की बेल्ट से पिटाई भी की थी। इसके बाद आरोपी बच्चे को बारात घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात वाले दिन झगड़े की सूचना मिली थी। परिजन तब बच्चे को अपने घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्चे की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल ले गए। बच्चे ने इसके बाद अपने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने बुधवार को आंबेडकर नगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कुकर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed