फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chief Minister Arvind Kejriwal said Many international players will be born in our sports university

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बोले- हमारी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में पैदा होंगे खूब सारे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी

Tue, 14 Sep 2021 11:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 11:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने आज टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया से मुलाकात की। उन्होंने पूनिया को बधाई देते हुए कहा कि वे देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal said Many international players will be born in our sports university
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार जितना छात्रों की पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देती है, उतना ही ध्यान उनको खेल में आगे बढ़ाने पर भी देती है। सरकार छात्रों का सर्वांगीड़ विकास करना चाहती है और इसके लिए हर मोर्चे पर प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की है। आने वाले समय में दिल्ली से ढेर सारे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आज टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया से मुलाकात की। उन्होंने पूनिया को बधाई देते हुए कहा कि वे देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके कारण अब देश में हजारों पूनिया पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने बजरंग पूनिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पूनिया भविष्य में भी देश के लिए कई पदक जीतेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग पूनिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने उनसे उनकी ट्रेनिंग के बारे में पूछा और आगे की योजनाओं के बारे में चर्चा की। सीएम ने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ रही है और आगे भी रहेगी। मुख्यमंत्री ने देश के लिए खेलने और ढेर सारे मेडल लाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed