{"_id":"610958a3691d6e33d43b9c06","slug":"chief-minister-arvind-kejriwal-presented-vision-in-budget-aiming-to-make-delhi-a-global-city-in-2047","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहल: सीएम केजरीवाल ने बजट में पेश किया विजन, आजादी के 100 साल बाद 2047 में दिल्ली को वैश्विक शहर बनाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल: सीएम केजरीवाल ने बजट में पेश किया विजन, आजादी के 100 साल बाद 2047 में दिल्ली को वैश्विक शहर बनाने का लक्ष्य
Tue, 03 Aug 2021 08:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Aug 2021 08:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को वैश्विक पहचान दिलाने में कॉरपोरेट्स और संगठनों की अहम भूमिका होगी। सभी को दिल्ली में बराबरी का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली@2047 प्लेटफार्म की शुरुआत की। दावा है कि इसके तहत बुनियादी सुविधाएं इस तरह से विकसित की जाएंगी, जिससे आजादी के 100 बाद 2047 में दिल्ली की वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान हो।
इसमें कॉरपोरेट की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि अगर सभी मिल जाएं तो कोरोना की तरह ही सभी क्षेत्रों की समस्याओं पर जीत हासिल कर सकते हैं। राजधानी में विश्वस्तरीय खेल बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने, 1,000 जल निकायों को पुनर्जीवित करने और 10वीं-12वीं के छात्रों को डिजिटल उपकरणों तक पहुंचने में मदद करने के उपाय किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली को 2047 तक विश्वस्तरीय शहर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीएसआर के तहत एक मंच 'दिल्ली@2047' का शुभारंभ किया। डायलॉग एंड डवलेपमेंट कमीशन के उपाध्यक्ष जस्मीन शाह ने कहा 2047 की दिल्ली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली को वैश्विक शहर बनाने की दिशा में बजट के दौरान ही एक विजन पेश किया गया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा अभी भी दिल्ली में कई समस्याओं को दूर करना है। 2047 में जब देश की आजादी के 100 साल पूरे होंगे, उस वक्त की दिल्ली के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।

प्रति व्यक्ति आय होगी सिंगापुर के बराबर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'दिल्ली@2047' के लिए सभी मौजूदा समस्याओं की पहचान कर हल निकाला जाएगा। कुछ समस्याएं साल भर में दूर होंगी तो कुछ में वक्त भी लग सकता है। 2047 से पहले दिल्ली के प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के बराबर करने का लक्ष्य है। वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं को लागू करना होगा। अगले चुनाव से पहले दिल्ली में 24 घंटे पानी की आपूर्ति का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर बनाने के लिए कचरा प्रबंधन, पेयजल व्यवस्था और हर बच्चे की शिक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों तक लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
बदल दिए पुराने ट्रांसफार्मर और केबल, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा की तरह ही स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काफी उपलब्धियां हासिल की। इससे दिल्ली के हर नागरिक को स्वास्थ्य का सुरक्षा चक्र मिला है। बिजली के क्षेत्र में सरकार ने कई सराहनीय प्रयास किए।
2014 की गर्मियों में दिल्ली में 7-8 घंटे के पावर कट लगते थे, अब 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। बिजली कंपनियों के साथ मिलकर पुराने ट्रांसफार्मर और केबल बदलवाए गए ताकि बिजली की आपूर्ति में दिक्कत न आए।
100 से अधिक सेवाएं डोरस्टेप पर
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 100 से अधिक सरकारी सेवाएं डोरस्टेप पर मिल रही हैं। इसके हमने एक फोन नंबर जारी कर दिया है। उस नंबर पर फोन कर पिज्जा आर्डर करते हैं तो घर तक पहुंचाया जाएगा। राशन कार्ड बनवाने सहित कई और सुविधाएं अब डोरस्टेप पर मिल रही हैं।

जारी है विकास का सिलसिला
- स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई गई ताकि खिलाड़ी ओलंपिक में जीत दर्ज कर सकें।
- परिवहन सेवाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- दिल्ली में बड़े स्तर पर झीलों का विकास किया जा रहा है। पुरानी झीलों से अतिक्रमण हटाकर नए सिरे से विकसित किया जा रहा है।
कोरोना की तर्ज पर समस्याओं पर दर्ज कर सकते हैं जीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी मिल जाएं तो कोरोना की तरह सभी सेक्टर की मौजूदा समस्याओं को दूर कर सकते हैं। दिल्ली देश की राजधानी है, बावजूद इसके चारों तरफ गंदगी है। इसे साफ करना है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ग्लोबल टेंडर में कई कंपनियां पहुंचेगी, जिससे दिल्ली साफ हो जाएगी। अब तो कूड़ा भी बिकता है, इस पर भी काम चल रहा है। दिल्ली में जल और वायु प्रदूषण भी है और यमुना को साफ करना है।