फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chief Minister Arvind Kejriwal honored Dadi Mohinder Kaur

महिला दिवस: सीएम केजरीवाल ने दादी मोहिंदर कौर को किया सम्मानित, इन महिलाओं का भी किया सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 11:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Mar 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Arvind Kejriwal honored Dadi Mohinder Kaur
सीएम केजरीवाल नेदादी मोहिंदर कौर को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दावा है कि उनकी सरकार की हर नीति के केंद्र में महिलाएं हैं। सरकार की कोशिश है कि आम महिलाओं की जिंदगी को सुकून पहुंचाया जाए। अरविंद केजरीवाल सोमवार को इंडिया हैबीटेट सेंटर में दिल्ली महिला आयोग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर केजरीवाल ने 48 ऐसी शख्सियतों को सम्मानित किया, जिन्होंने निजी स्तर पर समाज में बदलाव लाने की पहल की है। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महंगाई के इस दौर में दिल्ली अकेला ऐसा शहर है जहां लोगों को 24 घंटे सस्ती बिजली मिलती है। 73 फीसदी लोगों का बिजली बिल जीरो आता है। इससे सबसे ज्यादा खुशी आम महिलाओं को है। डेढ़ दो हजार बच जाने से उनको घर चलाने में थोड़ी मदद मिलती है। 
विज्ञापन


मुफ्त पानी व डीटीसी बसों का किराया मुफ्त करने से भी सबसे ज्यादा खुश महिलाएं हुई थी। हमारी सरकार ने दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे व स्ट्रीट लाइट लगाकर और बसों में कैमरे व मॉर्शल लगाकर महिला सुरक्षा को मजबूती प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सम्मानित लोगों की कहानियों से पूरे समाज को प्रेरणा मिलेगी और लोग इनसे प्रेरणा लेकर समाज के लिए अच्छा काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आम लोग अक्सर खास काम करते हैं, लेकिन उनके खास काम किसी की नजर में नहीं आते हैं। इस अवस पर डिफेंस, खेल, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों को उनके शानदार कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, महिला बाल विकास मंत्री राजेंद्र पाल गौतम, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, सांसद संजय सिंह, वायु सेना के एयर मार्शल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

सौ दिन से चल रहे किसान आंदोलन में झंडा लेकर भटिंडा से निकली 80 साल की दादी मोहिंदर कौर को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस पर सेना के टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली होशियारपुर पंजाब की कैप्टन तानिया शेरगिल और हैदराबाद की कैप्टन भावना कस्तुरी को सम्मानित किया गया। 

गलवां घाटी में चीनी सेना से पराक्रम और शौर्य की मिशाल करने वाले मनसा पंजाब के शहीद गुरतेज को सम्मानित किया गया। इंस्टाग्राम पर सरल कॉमिक अंदाज में मैसेज देने वाली कुशा कपिला को सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो से हंसाने और बड़ी सहजता से सही और गलत का फर्क समझाने वाली डॉली सिंह भी सम्मानित हुई। 

वहीं चंद्रयान 2 मिशन में शामिल रही महिला वैज्ञानिकों वनिता एम, कल्पना के, कल्पना अरविंद, रितु करिदल, जी पदमा पद्धनाभन, के पी लिली और प्रियंका को सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड में एनफील्ड बुलेट बाइक पर सवार जांबाजों का नेतृत्व करने वाली सीआरपीएफ की इंस्पेक्टर सीमा नाग को सम्मानित किया गया। 
दिल्ली दंगों में 80 लोगों की जान बचाने वाले मोहिंदर सिंह को सम्मानित किया गया। न केवल जमीन बल्कि आसमान में भी नए आयम को छूने वाली फ्लाइंग आफिसर अंजली, शिखा पांडेय, उवेना फर्नांडीस, कृति और शिप्रादीप को सम्मानित किया गया। बिछड़े बच्चे को उसकी परेशान मां से मिलवाने वाली एएसआई सीमा ढाका को सम्मानित किया गया है। 

एक बच्ची की जान बचाने वाले ऑटो चालक प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। 85 साल की मार्शल आर्ट टीचर शांता वालू पवार को सम्मानित किया। एक लड़की को बाल विवाह से बचाने 13 साल की बिकलिस को सम्मानित किया गया। पहाड़ को काटकर नहर बनाने वाली बबीता राजपूत को सम्मानित किया गया। अपनी जान देकर पटरी पर फंसे एक परिवार की जान बचाने वाले आरपीएफ के सिपाही जगबीर सिंह राणा को सम्मानित किया गया। 

दंगों के दौरान शिव विहार के एक मकान में फंसे सात लोगों की जान बचाने वाले ट्रक चालक प्रेमकांत को भी सम्मानित किया गया है। लॉक डाउन के दौरान एक महिला के प्रसव पीड़ा होने पर उसकी मदद करने वाली सिपाही सुमन को सम्मानित किया गया। युवा गोल्फर दीक्षा डागर को सम्मानित किया गया। किन्नरों के लिए आवाज उठाने वाली किन्नर अखाड़ा की आर्चा महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। 

शानदार एथलीट होने के साथ फास्ट बॉलर पूजा बिस्नाई को सम्मानित किया गया। ग्रेटर कैलाश में अपनी जान पर खेलकर आग में फंसे बुजुर्ग परिवार को बचाने वाले सिपाही विक्रम सिंह को सम्मानित किया गया। नन्ही पर्यावरण कार्यकर्ता मणिपुर की रहने वाली लिसीप्रिया को सम्मानित किया गया। नवजात बच्ची को जन्म लेने के बाद नाले में फेंके जाने के बाद 11 घंटे बाद उसकी जान बचाने वाली अनु और पिंकी को सम्मानित किया गया। 

अपने साहस से गली में चल रहे सेक्स रैकेट और अवैध शराब के धंधे को बंद करवाने वाले सरदार हरदीप सिंह को सम्मानित किया गया। अपने गहने बेचकर ई-रिक्शा खरीदकर उसे चलाने वाली सविता को सम्मानित किया गया। पहले नेत्रहीन एसडीएम बने प्रांजिल पाटिल को सम्मानित किया गया। एसिड अटैक से पीड़ित लोगों की मदद के लिए मीर फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। दिल्ली की पहली महिला बाउंसर मेहरुनिशा को सम्मानित किया गया। 
 

लॉकडाउन के दौरान प्रसव पीड़ा झेल रही एक महिला की मदद करने के लिए सिपाही रेशम, एएसआई हवा सिंह और एएसआई सुरेंदर को सम्मानित किया। घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली सुमित्रा को सम्मानित किया गया। दिव्यांगो की मदद करने वाली काजल शर्मा को सम्मानित किया गया। एयर इंडिया की चार महिला सदस्य जिसने सेनफ्रेंसिको से बेंगलूरु की 16 हजार किलोमीटर तक उड़ान भरी उन्हें सम्मानित किया गया। 

चारों महिलाएं कैप्टन जोया अग्रवाल, कैप्टन आकांक्षा सोनावरे, कैप्टन शिवानी मन्हस और कैप्टन पापगरी थनमाई को सम्मानित किया। एसिड अटैक होने के बावजूद हौसला नहीं हारने वाली लक्ष्मी को सम्मानित किया गया। काफी दिक्कतों का सामना करने के बाद राष्ट्रीय स्तर का पहलवान बनी नीतू सरकार को सम्मानित किया गया। पांच परिवारों के जीवन देने वाली स्वर्गीय बेबी घश्निष्ठा को सम्मानित किया गया। 

संयुक्त आयुक्त इनकम टैक्स अमनप्रीत को सम्मानित किया गया है। लॉकडाउन के दौरान अस्पताल पहुंचाकर लोगों की जान बचाने वाले एएसआई राजेश, हवलदार पवन और सिपाही पूजा को सम्मानित किया गया। विश्व का पहला स्तनपान कक्ष विश्व धरोहर स्मारक ताजमहल के परिसर में स्थापित करने वाले डॉक्टर वसंत कुमार को सम्मानित किया गया। 

उन्नाव के बाहुबली विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ पीड़िता की ओर से पैरवी करने वाले वकील महिंदर सिंह को सम्मानित किया गया। अतिरिक्त लोक अभियोजक रीता शर्मा को सम्मानित किया गया। किन्नर ऑटो चालक संजना को सम्मानित किया गया। पारिवारिक दिक्कतों का सामना करने के बाद मॉडलिंग के साथ साथ सामाजिक संस्था के जरिए लोगों की मदद करने वाली अनमोल रोड्रिगेज को सम्मानित किया गया है। 

सराहनीय कार्य कर रही है दिल्ली महिला आयोग

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली महिला आयोग के कामकाज की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्यों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर मुसीबत में फंसी कई महिलाओं को बचाया। देश में एक ही महिला आयोग को लोग जानते हैं वह दिल्ली महिला आयोग है। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल  दुर्गम स्थानों पर पहुंचकर और कठिन परिस्थितियों में महिलाओं को बचाती हैं। इसी वजह से दिल्ली में महिला 181 हेल्पलाइन पर फोन करती है, तो उसको तुरंत उसका समाधान मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed