{"_id":"62366a5b8c7a424bb34c8044","slug":"charti-lal-goyal-heritage-park-will-become-center-of-attraction-president-ram-nath-kovind-will-inaugurate-on-sunday","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चरती लाल गोयल हेरिटेज पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को करेंगे उद्घाटन
Sun, 20 Mar 2022 05:12 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 20 Mar 2022 05:12 AM IST
सार
गोयल ने कहा इस पार्क को देखने के लिए एमसीडी ने मामूली शुल्क भी रखा है, ताकि इसका रखरखाव किया जा सके। गोयल ने कहा इस पार्क की प्रेरणा उन्हें उनके पिता चरती लाल गोयल से मिली।
विज्ञापन
हेरिटेज पार्क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरानी दिल्ली में अब एक हेरिटेज पार्क आकर्षण का केंद्र होगा। रविवार को जामा मस्जिद के समीप बने इस पार्क का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। उत्तरी दिल्ली एमसीडी ने इस पार्क को खूबसूरत तरीके से तैयार किया है। हेरिटेज पार्क में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए ओपन एयर ऑडिटोरियम बनाया गया है, जहां देश-विदेश के पर्यटक चांदनी चौक की संस्कृति का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने बताया कि विशेष रूप से जामा मस्जिद के गुंबदों पर रोशनी कराई जा रही है, ताकि इसकी खूबसूरती की झलक पार्क से रात में भी मिल सके। पार्क के समीप बने मकानों को भी लाल किले जैसे रंग में सुंदर बनाया गया है।
विज्ञापन
गोयल ने कहा इस पार्क को देखने के लिए एमसीडी ने मामूली शुल्क भी रखा है, ताकि इसका रखरखाव किया जा सके। गोयल ने कहा इस पार्क की प्रेरणा उन्हें उनके पिता चरती लाल गोयल से मिली। इसका नाम दिल्ली विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष व निगम में भी डिप्टी मेयर रहे चरती लाल गोयल के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन