{"_id":"69271629d54874b54b0ae19c","slug":"chargesheet-filed-against-chaitanyananda-saraswati-ashram-news-c-340-1-del1011-114086-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
-उसको संस्थान की छात्राओं के साथ उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में चैतन्यानंद सरस्वती और चार अन्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। चैतन्यानंद को संस्थान की छात्राओं के उत्पीड़न के मामले में 27 सितंबर को आगरा से गिरफ्तार किया गया था। मौजूदा समय में वह तिहाड़ जेल में बंद है।
प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार सूचीबद्ध किया है। कोर्ट ने सार्वजनिक अभियोजक को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया है। चैतन्यानंद को उसकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होगा। दिल्ली पुलिस ने चार अन्य आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
यह मामला वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जो एक ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्थान की छात्राओं की शिकायत पर आधारित है। पूर्व निदेशक रहे चैतन्यानंद पर कम से कम 17 महिला छात्राओं, मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) छात्रवृत्ति कार्यक्रम की लाभार्थियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का दावा है कि चैतन्यानंद ने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, अश्लील संदेश भेजे, अनचाही शारीरिक संपर्क की कोशिश की और अपनी मांगों को मानने के लिए दबाव डाला।
विज्ञापन
इसके अलावा, आरोप है कि उन्होंने महिला हॉस्टल में छिपे कैमरे लगाए थे और अपनी स्थिति का दुरुपयोग कर छात्राओं को नौकरी या विदेश यात्रा का लालच देकर फंसाया। उस पर यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं।