फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Chances of rain again in Delhi-NCR today

दिल्ली-एनसीआर में आज फिर बरसात के आसार, छाए रहेंगे बादल

Thu, 03 Jun 2021 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Jun 2021 06:27 AM IST
सार

  • बुधवार को 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान 
  • सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा

विज्ञापन
Chances of rain again in Delhi-NCR today
खुशनुमा मौसम... - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली- एनसीआरवासियों को बृहस्पतिवार को हल्की बारिश की वजह से गर्मी से निजात मिल सकती है। अगले 24 घंटों में तेज हवा चलने के साथ शाम तक बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद सप्ताह के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार काम 36.6 व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 91 फ़ीसदी और न्यूनतम स्तर 38 फ़ीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 35.8, लोदी रोड में 36.2, आया नगर में 36.8, गुरुग्राम में 35.7, नजफगढ़ में 33.8 और पीतमपुरा में 34. 1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली में बदरा छाए रह सकते हैं। शाम तक तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश भी दर्ज हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक बने रह सकता है। एक दिन पहले ही न्यूनतम तापमान पिछले चार सालों में सबसे कम दर्ज किया गया  था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed