फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   central government will soon take step in e-cigrette

ई सिगरेट पर जल्द फैसला ले सकती है केंद्र सरकार

Sat, 14 Sep 2019 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
central government will soon take step in e-cigrette
नई दिल्ली। ई सिगरेट और ईएनडीएस जैसे उत्पाद पर केंद्र सरकार जल्द फैसला ले सकती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ई सिगरेट पर प्रतिबंध या इसके नियमन को लेकर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। कई मंत्रियों की बनी कमेटी में इस पर विचार चल रहा है। उधर, इसे लेकर चिकित्सा क्षेत्र भी दोफाड़ दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ई सिगरेट पर प्रतिबंध की पैरवी कर चुका है। वहीं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल इसके नियमन के पक्षधर हैं। जबकि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. एसके अरोड़ा का मानना है कि ई सिगरेट स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। छात्रों में इसका चलन बढ़ रहा है। इस पर प्रतिबंध लगना जरूरी है।
विज्ञापन

जेएनयू के अर्थशास्री सुजॉय चक्रवर्ती का कहना है कि जब भारतीय आबादी के मामूली हिस्से को ही ईएनडीएस की जानकारी है और बहुत कम लोग ही इसका उपयोग करते हैं तो फिर अध्यादेश किस बात का? ईएनडीएस पर अध्यादेश के लिए कदम उठाना अन्यायपूर्ण है। सिगरेट, बीड़ी की तुलना में ये उत्पाद कम हानिकारक हैं, इसके कई प्रमाण मौजूद हैं। बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन व वाधवानी फाउंडेशन के पूर्व सलाहकार आमिर उल्ला खान का कहना है कि भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्य का विषय है। ऐसे में केंद्र सरकार अगर अध्यादेश पारित करती है तो इससे कहीं न कहीं राज्य के स्वाभाविक अधिकार को उनसे दूर करने जैसा होगा। इस देश में प्रतिबंध विरले ही सफल हुए हैं और किसी ठोस वैज्ञानिक शोध के बगैर ईएनडीएस पर प्रतिबंध लगाना जल्दबाजी में लिया पक्षपातपूर्ण निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका में इसके कई दुष्प्रभाव सामने आने के बाद प्रतिबंध की तैयारी चल रही है। हालांकि भारत में भी सरकार इसे लेकर विशेषज्ञों से राय ले रही है। केंद्रीय मंत्रियों की बनी एक कमेटी ने हाल ही में बैठक कर इस मसले पर चर्चा भी की थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बारे में फैसला कैबिनेट में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed