फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Central government will not tolerate such an incident: Shah

केंद्र सरकार इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी: शाह

Fri, 31 Jan 2020 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Central government will not tolerate such an incident: Shah
Central government will not tolerate such an incident: Shah
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया से सीएए के विरोध में राजघाट तक मार्च निकाल रहे छात्रों पर गोली चलाने की घटना के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई। जहां, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात कर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया, वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री ने दिल्ली की कानून व्यवस्था संभालने की अपील की।
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री ने ट्वीट किया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली में गोली चलने की जो घटना हुई है, उस पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार इस तरह की किसी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और दोषी का बख्शा नहीं जाएगा। इस ट्वीट का जवाब देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली का यह क्या हा रहा है? कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। उन्होंने गृह मंत्री से गुजारिश की कि वह दिल्ली की कानून व्यवस्था को संभाले।
विज्ञापन

दंगे करवाकर चुनाव आगे बढ़ाना चाहती ही भाजपा: संजय सिंह
गोली चलाने की घटना पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा है। सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा हार के डर से दिल्ली का माहौल बिगाड़ना चाहती है। दिल्ली में दंगे कराकर चुनाव को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह जब से गृहमंत्री बने हैं, दिल्ली की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। संजय सिंह ने अमित शाह को देश का सबसे खराब गृहमंत्री तक करार दिया और मांग की कि दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए नैतिकता के आधार पर गृह मंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहिए। इसके साथ ही गोली मारो का नारा लगवाने वाले भाजपा सांसद व मत्री अनुराग ठाकुर पर मामला दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश : कांग्रेस
जामिया में गोली चलाए जाने की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश के तहत ऐसी घटना हुई। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बातें रखने की कोशिश करने वालों पर गोली चलाना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला पूरी तरह सुनियोजित दिख रहा है। घटना हुई तब पुलिस क्या कर रही थी। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार पुलिस की बर्बरता और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई न करने को जनता देख रही है। विधानसभा चुनाव के कारण इसे भुनाने की कोशिश की जा रही है और जनता इसका माकूल जवाब देगी।

हथियार लहराना राष्ट्रभक्ति बन गया है: चंद्रशेखर
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और अधिवक्ता महमूद प्राचा एम्स ट्रामा सेंटर पहुंचे। आजाद ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछना चाहते हैं कि आखिर गोली चलाने वाले शख्स के कपड़े देखकर बताएं, वो कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा जैसे नेता हैं। देश में संविधान की प्रस्तावना पढ़ना भड़काऊ और हथियार लहराना राष्ट्रभक्ति बन गया है। पुलिस मूकदर्शक बन भाजपा के एजेंडे चला रही है। अधिवक्ता महमूद प्राचा ने घायल छात्र को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed