फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Center is pressurizing to publish advertisement of 'Thank you Modi ji'

‘धन्यवाद मोदी जी’ का विज्ञापन छपवाने के लिए दबाव बना रहा केंद्र’

Tue, 22 Jun 2021 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Center is pressurizing to publish advertisement of 'Thank you Modi ji'
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। सिसोदिया ने कहा कि देश में वैक्सीन नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार अखबारों में वैक्सीन को लेकर बड़े-बड़े विज्ञापन छपवा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली को नियमित टीकों की आपूर्ति नहीं कर पा रही है, लेकिन दिल्ली के अधिकारियों पर ‘धन्यवाद मोदी जी’ का विज्ञापन छपवाने के लिए दबाव बना रही है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखबारों में केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्य सरकारों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद करते हुए 4-4 पेज का विज्ञापन दिया है। यह जो पैसा विज्ञापन पर खर्च किया गया है, अगर उसे वैक्सीन पर लगाया जाता तो जनता के लिए विदेशों से भी वैक्सीन खरीदी जा सकती थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यदि दो महीने के भीतर केंद्र सरकार दिल्ली के हिस्से की 2.30 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध करवा देती है तो दिल्ली सरकार का वादा है कि पूरी दिल्ली में धन्यवाद मोदी जी के विज्ञापन लगा देंगे। दिल्ली को 2.94 करोड़ वैक्सीन की जरूरत थी, लेकिन अब तक सिर्फ 57 लाख वैक्सीन दी गई है।
विज्ञापन

विदेशों से नसीहत ले केंद्र सरकार
मनीष सिसोदिया ने कहा कि वैक्सीन कोरोना का सबसे सटीक इलाज है। कई देशों ने अपने लोगों को प्राथमिकता पर टीके लगवाए और आज गर्व के साथ खुद को मास्क फ्री घोषित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विदेशों से नसीहत लेनी चाहिए कि यदि केंद्रीय नेतृत्व चाहे तो पूरी जनता को टीका लगाकर उन्हें कोरोना के संकट से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed