{"_id":"6185c1d94b5a1c522a6a3039","slug":"cbse-there-will-be-60-questions-in-the-tenth-twelfth-first-term-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : दसवीं-बारहवीं की पहले टर्म की परीक्षा में होंगे 60 सवाल, बोर्ड ही करेगा रिजल्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : दसवीं-बारहवीं की पहले टर्म की परीक्षा में होंगे 60 सवाल, बोर्ड ही करेगा रिजल्ट तैयार
Sat, 06 Nov 2021 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Nov 2021 05:14 AM IST
सार
सीबीएसई ही रिजल्ट तैयार करेगा, एक से दो दिन में जारी होंगे परीक्षा संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश।
विज्ञापन
CBSE Board Exams
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं की टर्म-1 की नवंबर-दिसंबर में शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी है। पहले टर्म-1 की परीक्षा में 60 सवाल ओएमआर शीट पर पूछे जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद स्कूल ओएमआरशीट बोर्ड को भेजेंगे। जिसके बाद बोर्ड ही रिजल्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन
मालूम हो कि बोर्ड इस बार मूल्यांकन करने के लिए सीबीएसई इंटेलिजेंट कैरेक्टर रिकग्निशन (आईसीआर) और ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन(ओएमआर) तकनीकों के संयोजन का प्रयोग करने जा रहा है। दसवीं-बारहवीं के करीब 36 लाख छात्र परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं केमुख्य विषयों की परीक्षा की शुरुआत 30 नवंबर से और बारहवीं केमुख्य विषयों की परीक्षा की शुरूआत एक दिसंबर से शुरू होनी है। इन परीक्षा का समयावधि 90 मिनट की होगी। जिसमें छात्रों से ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाने हैं।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर की जा रही तैयारी अंतिम चरण में है। एक से दो दिन में परीक्षा को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। 90 मिनट की परीक्षा में ओएमआर शीट पर 60 सवाल पूछे जाएंगे।
इस ओएमआर उत्तरपुस्तिका में छात्रों को गलत उत्तर को सुधारने की सुविधा भी होगी। एक प्रश्न केउत्तर केलिए चार विकल्पों के साथ उन्हें एक अतिरिक्त रिक्त स्थान(गोले केरुप में) भी उत्तरपुस्तिका में मिलेगा। यदि छात्र उत्तर केलिए किसी गलत विकल्प का चयन कर लेंगे तो वह ओएमआरशीट में उपलब्ध अतिरिक्त स्थान में सही विकल्प को लिख सकेंगे।
इस बार बोर्ड तैयारी कर रहा है कि जिस दिन परीक्षा होगी उसी दिन से मूल्यांकन शुरु हो जाएगा। मालूम हो कि कोरोना महामारी केकारण दसवीं-बारहवीं की परीक्षा को टर्म-1 और टर्म-2 में बांटा गया है। दो सत्रों की परीक्षा में आधा-आधा पाठ्यक्रम पूछा जाएगा।