फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE Teacher Award: Delhi has the highest number of teachers then UP

सीबीएसई शिक्षक पुरस्कार : दिल्ली वाले सबसे अधिक, फिर यूपी का नंबर

Wed, 22 Sep 2021 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Sep 2021 06:21 AM IST
सार

दिल्ली के सबसे अधिक 9 शिक्षक, यूपी के चार और पंजाब के दो अध्यापक हैं शामिल।

विज्ञापन
CBSE Teacher Award: Delhi has the highest number of teachers then UP
सम्मान... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शिक्षण और स्कूल नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए देश-विदेश के 22 शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सीबीएसई शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है। इनमें दिल्ली के शिक्षकों का दबदबा रहा। राजधानी के प्राइवेट स्कूलों के नौ शिक्षकों को यह सम्मान मिला। उत्तर प्रदेश के चार, पंजाब के दो, एक चंडीगढ़, दो ओडिसा, एक गुजरात, एक असम, एक मध्यप्रदेश, एक सल्तनत ऑफ ओमान के शिक्षक शामिल हैं। सभी को पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शॉल और 50 हजार रुपये की राशि दी गई।

विज्ञापन


इन शिक्षकों ने न केवल नवीन पद्धतियों के साथ योगदान दिया है, बल्कि कोविड-19 महामारी के दौरान चुनौतियों का भी सामना किया और ऑनलाइन मोड में शिक्षण सुनिश्चित किया। महामारी के कारण सीबीएसई शिक्षक सम्मान के लिए ऑनलाइन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि शिक्षकों के शिक्षण, निरंतर उत्साह और प्रतिबद्धता के बल पर देश हर दिन नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। शिक्षकों ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से कोविड-19 से उत्पन्न कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों को अच्छी तरह से संभाला है, जिससे कोरोना छात्रों की पढ़ाई में बाधा न बने। इसलिए शिक्षकों को भी कोरोना वारियर्स की श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, शिक्षा प्रणाली में और अधिक प्रोफेशनलिज्म, प्रतिबद्धता और अधिक परिवर्तन लाना अपेक्षित है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि शिक्षक पारंपरिक शिक्षण पद्धतियों से हटकर शिक्षण के अभिनव तरीकों की ओर उन्मुख हों। ऑनलाइन समारोह में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव अनीता करवल, सीबीएसई अध्यक्ष मनोज आहूजा, सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर सीबीएसई अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि शिक्षकों का दृष्टिकोण, समर्पण, आत्म अनुशासन, आदर्श प्रशिक्षण और आचरण ही है जो शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता लाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान

  • दिव्या भाटिया (एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, साकेत)
  • ममता अमरपुरी (लाइब्रेरी दर्शन अकादमी)
  • मोनिका सचदेवा (पीजीटी जीव विज्ञान, दर्शन अकादमी)
  • मोनिका सिंधवानी (पीजीटी भौतिकी, बाल भारती पब्लिक स्कूल रोहिणी)
  • पद्मा श्रीनिवासन (पीजीटी मानिविकी, दिल्ली पब्लिक स्कूल आरकेपुरम)
  • रितिका आनंद (उपप्रधानाचार्य, सेंट मार्क्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मीरा बाग)
  • रीना राजपाल (प्रधानाचार्य, दरबारी लाल डीएवी मॉडल स्कूल शालीमार बाग)
  • डॉ. शिक्षा (पीजीटी, हिंदी क्वींस मैरी स्कूल मॉडल टाउन-3)
  • चांदनी अग्रवाल (पीजीटी, आईटी महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल पीतमपुरा)


उत्तर प्रदेश 

  • माधवी गोस्वामी (पीजीटी जीव विज्ञान, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल वसुंधरा गाजियाबाद)
  •  शर्मिला रहेजा (प्रधानाचार्य, उत्तम स्कूल फॉर मार्क्स गाजियाबाद)
  • सुनीता सिंह (समन्वयक विज्ञान शिक्षिका, डीएवी सेन्टनरी पब्लिक स्कूल मेरठ)
  • सुस्मिता कानूनगो (प्रधानाचार्य महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर प्रयागराज)


पंजाब, चंडीगढ़

  • हरप्रीत कौर (पीजीटी रसायन विज्ञान, भारतीय विद्या भवन एसएल पब्लिक स्कूल अमृतसर)
  • सुखप्रीत कौर (प्राइमरी शिक्षा भारतीय विद्या भवन एसएल पब्लिक स्कूल अमृतसर)
  • मोनिका चावला (सेंट जोसफ सीनियर सेकेेंडरी स्कूल चंडीगढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed