फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   cbse issues syllabus of class ninth to twelve

सीबीएसई ने नौवीं से बारहवीं का पाठ्यक्रम किया जारी

Wed, 31 Mar 2021 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
cbse issues syllabus of class ninth to twelve
नई दिल्ली। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही नौवीं से बारहवीं (सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी) तक की कक्षाओं का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्कूलों को इसी पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाना है। मूल्यांकन भी इसी पाठ्यक्रम के आधार पर होगा। नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2005 के अनुसार तैयार पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों का शारीरिक, बौद्धिक व सामाजिक विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से प्रत्येक वर्ष सत्र की शुरुआत होने पर स्कूलों को पाठ्यक्रम जारी किया जाता है। जिससे सत्र के आरंभ से ही छात्रों को यह पता चल सके कि उन्हें पूरे वर्ष किस विषय में क्या पढ़ना है। बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि वह एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित किए गए लर्निंग आउटकम को अपनाएं जिससे नौवीं-दसवीं में योग्यता आधारित प्रश्नों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन

नौवीं व दसवीं के पाठ्यक्रम में दो भाषा (एक भाषा अनिवार्य), सोशल साइंस, गणित, साइंस व अन्य कोई इलेक्टिव विषय (वैकल्पिक) जैसे हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एजुकेशन के आधार पर उनका मूल्यांकन होगा। स्कूल कंप्यूटर ऐप्लिकेशन, इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी, व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में से किसी एक विषय को ऑफर कर सकता है। इन विषयों के काम्बिनेशन की मंजूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्यारहवीं-बारहवीं के इस पाठ्यक्रम में नौ क्षेत्र ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस, लैंग्वेज, मैथमेटिक्स, बिजनेस एंड कॉमर्स आधारित इलेक्टिव, विजुअल एंड परफोर्मिंग एंड क्रिऐटिव आर्ट, स्किल इलेक्टिव, हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन, सामान्य शिक्षा शामिल हैं। स्कूल व विद्यार्थी छात्र इस पाठ्यक्रम को सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से स्कूलों को कहा गया है कि वह इस पाठ्यक्रम के संबंध में शिक्षकों को सूचित करें। जिससे वह इसी के आधार पर अपना प्लान तैयार कर सकें। जल्द ही बोर्ड सैंपल पेपर व विस्तृत प्रश्न पेपर भी जारी करेगा। जिससे विद्यार्थियों को मूल्यांकन के संबंध में पूरी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed