फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE: Compartment examinations started with security arrangements

सीबीएसई : सुरक्षा इंतजामों के साथ कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू

Wed, 23 Sep 2020 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Compartment examinations started with security arrangements
दिल्ली के दरियागंज स्थित एंग्लो संस्कृति विक्टोरिया जुबली सीनियर सेकेंडरी स्कूल से परीक्षा दे? - फोटो : Ashram
सीबीएसई : सुरक्षा इंतजामों के साथ कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं मंगलवार को कोविड-19 से बचाव के इंतजामों के साथ शुरू हो गईं। लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका था, जब बच्चे परीक्षा देने स्कूल पहुंचे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन कराया गया। लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचकर छात्र काफी खुश नजर आए।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि कंपार्टमेेंट परीक्षा के पहले दिन 12वीं के 39 विषयों व दसवीं के केवल एक विषय सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। 10वीं की परीक्षा में देशभर में 2500 छात्र शामिल हुए। वहीं 12वीं के मुख्य विषय इकनॉमिक्स की परीक्षा में 13 हजार, गणित की परीक्षा में 31,700 बॉयोलॉजी की परीक्षा में 12,350 और अकाउंट्स की परीक्षा में 23,052 छात्र शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कहीं से भी किसी परेशानी संबंधी सूचना नहीं मिली है। सामाजिक विज्ञान में कम छात्र होने की वजह से कुछ केंद्रों पर एक या दो बच्चों ने ही परीक्षा दी। कोरोना संक्रमण की वजह से बोर्ड ने इस बार छात्रों को परीक्षा केंद्र बदलने की छूट भी दी थी। ऐसे में मिडिल ईस्ट के सेंटर की बजाय छात्रों ने दिल्ली व केरल के सेंटर चुने। वहीं किसी ने मुंबई से बदलकर अपना सेंटर दिल्ली करवाया।
विज्ञापन

एक-एक कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर संक्रमण से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुछ स्कूलों ने पारदर्शी शीट लगाकर दरवाजा बनाया था, तो कहीं सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए खड़े होने के स्थान भी चिह्नित किए गए थे। छात्रों को एक-एक कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इससे पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और सैनिटाइज भी किया गया। छात्रों को हिदायत दी गई थी परीक्षा के दौरान मास्क पहनकर रखें। दस बजे के बाद आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed