फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBSE board made it clear: there will be no change in marks after uploading

सीबीएसई बोर्ड ने किया साफ : अपलोड करने के बाद नहीं होगा अंकों में बदलाव

Sat, 24 Jul 2021 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Jul 2021 06:25 AM IST
सार

  • बोर्ड ने स्कूलों को डेटा को अंतिम रूप देने के लिए 25 जुलाई तक का समय दिया हुआ है

विज्ञापन
CBSE board made it clear: there will be no change in marks after uploading
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट तैयार करने के लिए जारी की गई मूल्यांकन नीति केतहत स्कूल अंकों को अपलोड करने व मॉडरेशन का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य के दौरान स्कूलों को लगातार परेशानियां आ रही हैं। बोर्ड इनका समाधान करने में लगा है।

विज्ञापन


बोर्ड ने स्कूलों को आ रही परेशानियों को लेकर एक बार फओर से कुछ एफक्यूज(लगातार पूछे जाने वाले प्रश्न) जारी किए हैं। दरअसल अधिकतर स्कूल डेटा(अंक) अपलोड करने केबाद उसमें सुधार करना चाहते हैं। बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट कर दिया है कि अंकों को अंतिम रुप से अपलोड करने केबाद किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकता है।  
विज्ञापन


सीबीएसई ने इस सप्ताह ही अंको की सही गणना करने व मॉडरेशन करने के लिए स्कूलों को 25 जुलाई तक का अतिरिक्त समय दिया है। इससे पहले बोर्ड केपास लगातार स्कूल डेटा में बदलाव करने के लिए सवाल आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बोर्ड ने कहा है कि यदि स्कूल डेटा(अंकों की गणना) को अंतिम रूप से जमा कराने से पहले ही किसी प्रकार का बदलाव कर सकते हैं। यदि किसी स्कूल ने डेटा ऑनलाइन जमा कर दिया तो उसकेबाद उसमें परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। 


बोर्ड का तर्क है कि यदि स्कूल को ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी तो यह उसे अनुचित गतिविधियों में शामिल करने का अवसर देना है। वहीं स्कूलों को दिक्कत आ रही है कि छात्र ने कोई नया विषय लिया है जो कि रेफरंस वर्ष में उपलब्ध नहीं है तो उस विषय केअंकों का क्या होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में रेफरेंस ईयर में स्कूल द्वारा पेश किए गए सभी विषयों का कुल माध्य अंकों के मॉडरेशन के लिए माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed