{"_id":"61099a93d779bb02e56e3d1d","slug":"cbse-10th-result-100-percent-result-of-750-government-schools-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 750 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी, सिसोदिया बोले- मिसाल कायम कर रहे हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 750 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी, सिसोदिया बोले- मिसाल कायम कर रहे हैं बच्चे
Wed, 04 Aug 2021 01:05 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:05 AM IST
सार
इस साल यह दसवीं में सरकारी स्कूलों का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। 2018 से अब तक के सरकारी स्कूलों के रिजल्ट को देखें तो रिजल्ट में 28.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2018 में पास प्रतिशत 68.9 फीसदी था जो कि इस साल 97.52 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
cbse 10th result
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने दसवीं के नतीजों मे अपना परचम लहराया है। दिल्ली के 1008 स्कूलों में से 750 स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। यह बीते साल के मुकाबले में करीब 600 ज्यादा है। इस साल के नतीजों में सरकारी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दसवीं का पास प्रतिशत 97.52 फीसदी रहा है, जो कि बीते साल के मुकाबले में 14.91 फीसदी अधिक है। बीते साल पास प्रतिशत 82.61 फीसदी रहा था। सरकारी स्कूलों के 186 विद्यार्थी ऐसे रहे हैं जिनके 95 फीसदी और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
यह दसवीं में सरकारी स्कूलों का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। 2018 से अब तक के सरकारी स्कूलों के रिजल्ट को देखें तो रिजल्ट में 28.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2018 में पास प्रतिशत 68.9 फीसदी था जो कि इस साल 97.52 फीसदी पहुंच गया है। दिल्ली सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल 1008 सरकारी स्कूलों से 2, 30, 692 पंजीकृत थे, जिसमें से 2, 24, 973 पास हुए हैं। कुल पंजीकृत में से 5,419 की कंपार्टमेंट आई है। जबकि 300 विद्यार्थियों को पास घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आंकड़ों में दिल्ली सरकार का रिजल्ट
सौ फीसदी रिजल्ट वाले स्कूलों की संख्या
2021 750
2020 147
2019 60
2018 48
दिल्ली के सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत व क्वालिटी इंडेक्स
2021 97.52 278.3
2020 82.61 265.3
2019 71.58 259.6
2018 68.9 246.7
मिसाल कायम कर रहे हैं सरकारी स्कूलों के बच्चे- मनीष सिसोदिया
मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि दसवीं कक्षा के नतीजों में दिल्ली सरकार के स्कूलों का 97.52 रिजल्ट आया है। सरकारी स्कूलों के 186 बच्चे 95 फीसदी से ज्यादा लाए हैं। यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के गर्वनेंस मॉडल का ही नतीजा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल पूरे देश में मिसाल कायम कर रहे हैं। -मनीष सिसोदिया
विज्ञापन