दिल्ली: निजी कंपनी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला, धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप
सीबीआई ने कंपनी के प्रोमोटर, सीएमडी, निदेशक, गारंटर और दो अन्य कॉरपोरेट गारंटरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ये लोग कंपनी के माध्यम से बैंक के साथ धोखाधड़ी करने की साजिश रच रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने दिल्ली की एक कंपनी जिसकी शाखा हिमाचल प्रदेश में भी है, के खिलाफ धोखाधड़ी की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में कंपनी के प्रोमोटर, सीएमडी, निदेशक, गारंटर और दो अन्य कॉरपोरेट गारंटरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ये लोग कंपनी के माध्यम से बैंक के साथ धोखाधड़ी करने और करीब 1528.05 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे थे।
CBI registers case against a Delhi based pvt company with its industrial unit in Himachal Pradesh,&others-incl its Promoter & CMD, Director/Guarantor & 2 Corporate Guarantors-for allegedly conspiring to defraud banks&causing loss of Rs 1528.05 cr(approx) to consortium of 16 banks
— ANI (@ANI) September 15, 2021