{"_id":"5f524ebd8ebc3ea40371b2dc","slug":"cases-increasing-in-the-capital-due-to-external-patients-ashram-news-noi53404168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी मरीजों के कारण राजधानी में बढ़ रहे केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी मरीजों के कारण राजधानी में बढ़ रहे केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। राजधानी के अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या में दो सप्ताह से वृद्धि हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि करीब 33 फीसदी मरीज एनसीआर और अन्य राज्यों के रहने वाले हैं, जबकि कोविड इलाज के लिए करीब 50 प्रतिशत मरीज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान जैसे पड़ोसी राज्यों से आ रहे हैं। इसलिए दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इससे अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। इन रोगियों के बढ़ने से एक अगस्त से अब तक करीब 1700 अतिरिक्त बेड भर चुके हैं। इस समय अस्पतालों में 4477 बेड भरे हुए हैं। इनमें 1500 बेड पर दिल्ली से बाहर के मरीज भर्ती हैं। हालांकि, राजधानी में अभी भी 65 फीसदी से अधिक बेड खाली हैं। साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में ब्रोंकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नवीन किशोर ने बताया कि कोविड-19 इलाज के लिए दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली आ रहे हैं। उनके अस्पताल में 80 प्रतिशत से अधिक मरीज दिल्ली से बाहर के हैं, जिसमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश से हैं। अधिकतर बड़े निजी अस्पतालों में सभी आईसीयू बेड भर गए हैं। इनमें से 70 फीसदी पर दिल्ली से बाहर के मरीज हैं।
चार बड़े निजी अस्पतालों में सभी आईसीयू बेड भरे
दिल्ली के अपोलो अस्पताल, फोर्टिस, मैक्स साकेत और पटपड़गंज के मैक्स अस्पताल मेें सभी आईसीयू बेड भर गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि आईसीयू बेड पर अधिकतर मरीज दिल्ली से बाहर के हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों की वर्तमान स्थिति
कुल बेड 14140
भर्ती मरीज 4477
खाली बेड 9663
प्रमुख अस्पतालों में दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के भर्ती मरीजों पर एक नजर
अस्पताल कुल मरीज दिल्ली बाहरी
बीएलके 98 47 51
अपोलो 158 47 111
मैक्स साकेत 175 80 95
सर गंगा राम 100 44 66 (28 अगस्त की स्थिति)