{"_id":"62b2571e697735315209b985","slug":"case-against-woman-leader-of-congress-who-spit-on-policeman-during-demonstration-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Satyagrah : प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी पर थूकने वाली कांग्रेस की महिला नेता पर केस, 197 हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Satyagrah : प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी पर थूकने वाली कांग्रेस की महिला नेता पर केस, 197 हिरासत में
Wed, 22 Jun 2022 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Jun 2022 05:11 AM IST
सार
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इन्होंने पुलिसकर्मी पर थूक दिया। इस बाबत भी तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। 24 अकबर रोड पर प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेसी नेता ने पुलिसकर्मी पर थूक दिया। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने नेताओं समेत 197 कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सागरप्रीत हुड्डा ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव की तरफ से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति 20 जून को मांगी गई थी। इस सत्याग्रह में 1000 कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता ही शामिल हो सकते थे मगर ये लोग जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करने की बजाय 24 अकबर रोड पर एकत्रित होने लगे। यह धारा 144 का उल्लंघन था। इस मामले में 197 कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इनमें 18 सांसद भी शामिल थे। इस बाबत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इन्होंने पुलिसकर्मी पर थूक दिया। इस बाबत भी तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में करीब 12 लोग अग्निपथ के विरोध में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर मंगलवार दोपहर को पहुंच गए। इनके पास लंबा डंडा व ज्वलनशील पदार्थ था। इन लोगों ने डंडे को जलाया और भाजपा अध्यक्ष के आवास के बाहर रख दिया। इस मामले में भी पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने कांग्रेस के एक सांसद समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।