फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cancellation of admission only once in a cutoff in delhi university

डीयू में कैपिंग की तैयारी : एक कटऑफ में एक बार ही दाखिला रद्द करा सकेंगे

Sat, 18 Sep 2021 04:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 04:59 AM IST
सार

दाखिलों में स्थिरता लाने के लिए बीते साल की गई थी यह व्यवस्था। अक्तूबर में शुरु होने वाले दाखिले केलिए अगले हफ्ते जारी हो सकती हैं गाइडलाइंस।

विज्ञापन
Cancellation of admission only once in a cutoff in delhi university
Delhi University

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में अक्तूबर में शुरू होने वाले दाखिले में कटऑफ आने के बाद एक बार फिर से कैपिंग की तैयारी की जा रही है। प्रशासन इस बार भी तैयारी कर रहा है कि छात्र दाखिला प्रक्रिया के दौरान बार-बार कॉलेज व कोर्स नहीं बदलें।

विज्ञापन


इस तरह से छात्र केवल एक कट ऑफ में एक बार ही दाखिला रद करा कर एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में शिफ्ट हो सकेंगे। वहीं पहली कटऑफ में दाखिला रद कराकर दुबारा उसी में दाखिला लेना संभव नहीं होगा। प्रशासन दाखिलों को लेकर अगले सप्ताह दाखिला गाइडलाइंस जारी कर सकता है। 
विज्ञापन


डीयू अधिकारियों के अनुसार इस साल दाखिला प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। बीते साल वाले प्रावधान ही इस साल भी जारी रहेंगे।बीते साल शुरुआती कुछ कट ऑफ में बार-बार कॉलेज व कोर्स बदलने ना बदलने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें एक कट ऑफ में एक बार ही दाखिला रद करने की अनुमति थी। इससे दाखिला प्रक्रिया लंबी भी नहीं खींची थी। वहीं डीयू में इस साल भी शुरुआत में पांच कट ऑफ निकालने की तैयारी है और इस प्रावधान को इस साल भी लागू किया जा सकता है। 

बताया जा रहा है कि यदि किसी छात्र ने किसी कट ऑफ में अपना दाखिला रद कराया तो उसे दाखिला लेने के लिए अगली कट ऑफ का इंतजार करना पड़ेगा। दाखिला प्रक्रिया केदौरान देखने में आता है कि छात्र कॉलेज व कोर्स को बदलते रहते हैं।


इस कारण से कम अंक लाने वालों को दाखिला लेने का मौका नहीं मिल पाता है। वहीं दाखिले में स्थिरता भी नहीं आ पाती और प्रक्रिया लंबी खींच जाती है। इस कारण से प्रशासन को भी लगातार कट ऑफ निकालनी पड़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed