फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Cancellation of AAP councilor Tahir Hussain from Eastern Municipal Corporation

पूर्वी नगर निगम से आप पार्षद ताहिर हुसैन की सदस्यता रद्द

Fri, 28 Aug 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cancellation of AAP councilor Tahir Hussain from Eastern Municipal Corporation
नई दिल्ली। उत्तर- पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपी आप पार्षद ताहिर हुसैन की सदस्यता पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सदन की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में समाप्त कर दी गई। सदन की लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर यह कदम उठाया गया है। ताहिर फरवरी में हुई हिंसा से पहले जनवरी, फरवरी व बाद में जून और जुलाई में बिना किसी सूचना के सदन की बैठकों से अनुपस्थित रहे थे।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम अधिनियम की धारा 35 की उप धारा दो में प्रावधान है कि निगम का कोई सदस्य अगर बिना पूर्व सूचना के लगातार सदन की तीन बैठकों में अनुपस्थित रहता है तो सदन के संबंधित पार्षद की सदस्यता को समाप्त किया जा सकता है। इसी प्रावधान के तहत बुधवार को सदन में नगर निगम सचिव ने प्रस्ताव पेश किया। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव को सदन से मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव के अनुसार, ताहिर हुसैन वार्ड संख्या 59 ई का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। अब यह सीट खाली हो गई है।
विज्ञापन

अब 61 पार्षद रह गए
गौरतलब है कि मार्च से लेकर मई तक लॉकडाउन के कारण कोई बैठक नहीं हो सकी थी। वहीं, तीन निगम पार्षदों ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य निर्वाचित होने पर अपने सदस्यता पद से भी त्यागपत्र दे दिया है यानी अब निगम के पास केवल 61 पार्षद रह गए हैं। जबकि निगम के अंतर्गत 64 वार्ड आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताहिर हुसैन लंबे समय से सदन की बैठक से अनुपस्थित चल रहे थे। कई बार सूचना देने के बावजूद उनके या परिवार की ओर से भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसे देखते हुए सदन की बैठक में इस प्रस्ताव को पटल पर रखकर पारित किया गया। इसकी सूचना उपराज्यपाल को भी भेजने के साथ-साथ चुनाव कार्यालय को भी भेज दी गई है कि इस सीट को रिक्त समझा जाए।
-निर्मल जैन, महापौर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed