{"_id":"57a73a384f1c1b356a2b94e5","slug":"private-schools-and-colleges-will-charge-a-higher-fee-movement-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा फीस वसूलने पर निजी स्कूल और कॉलेजों के खिलाफ होगा आंदोलन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ज्यादा फीस वसूलने पर निजी स्कूल और कॉलेजों के खिलाफ होगा आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूल और कॉलेजों में अनाप-शनाप फीस वसूली के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा ने गांव रुस्तमपुर में रविवार को बैठक कर प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
किसान सभा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य नत्थीराम शर्मा ने कहा कि जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर छात्रों व उनके परिजनों से लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में दाखिले के नाम पर छात्रों व उनके अभिभावकों से मोटी रकम की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
यदि छात्रों के साथ पढाई के नाम पर की जा रही लूट की ओर अति शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो किसान सभा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मवीर नागर, महेंद्र सिंह नागर, पवन शर्मा, इरफान, अबरार, मदन कसाना, रोहताश, विकल सिंह, रामेश्वर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन