{"_id":"61479bf08ebc3e882b7275d6","slug":"ca-exam-result-declared-delhi-s-arjun-and-mumbai-s-preeti-are-all-india-toppers-ashram-news-noi6055918123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीए परीक्षा का परिणाम घोषित, दिल्ली के अर्जुन और मुंबई की प्रीति रहे ऑल इंडिया टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीए परीक्षा का परिणाम घोषित, दिल्ली के अर्जुन और मुंबई की प्रीति रहे ऑल इंडिया टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने रविवार को इंटरमीडिएट सीए परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इसमें परीक्षा के नए पैटर्न के तहत दिल्ली के अर्जुन मेहरा ने टॉप किया है। वहीं, दिल्ली के ही महिन नायम ने ऑल इंडिया दूसरी रैंक प्राप्त की है। पुराने पैटर्न की परीक्षा में मुंबई की प्रीति नंदन कामत ने टॉप किया है। सीए की परीक्षा जुलाई में हुई थी।
नए पैटर्न की परीक्षा के तहत 742 केंद्रों पर कुल 1,07,215 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें अर्जुन ने 800 में से 674 अंक हासिल कर 84.25 फीसदी के साथ देश में टॉप किया है। महिन ने 800 में से 635 अंक प्राप्त कर 79.38 फीसदी के साथ देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर बंगलूरू की सुदिप्ता बेनया रही हैं। इन्होंने 800 में से 624 अंक प्राप्त कर 78 फीसदी अंकों के साथ जगह बनाई है। वहीं, पुराने पैटर्न के तहत 598 केंद्रों पर 53,950 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से प्रीति नंदन कामत ने 700 में से 388 अंकों के साथ 55.43 फीसदी से देश में पहला स्थान हासिल किया है।
कड़ी मेहनत के बाद अर्जुन ने पाया मुकाम
अर्जुन मेहरा ने बताया कि सीए परीक्षा को लेकर वह शुरू से ही गंभीर थे। इसलिए कभी इसकी तैयारी में कमी नहीं होने दी। परीक्षा की तैयारी के लिए उनका दिन सुबह तीन बजे शुरू होता था। सुबह उठने के बाद पूरा दिन तैयारी करते थे। उन्होेंने परीक्षा की तैयारी बीते वर्ष जनवरी में शुरू की थी। तैयारी के हिसाब से अच्छी रैंक प्राप्त करने की उम्मीद थी, लेकिन यह नहीं सोचा था कि देश में पहला स्थान प्राप्त कर लेंगे। अर्जुन दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के वेंकेटेश्वर कॉलेज से बीकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र हैं।