फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Businessman Navneet Kalra, an accused in black marketing of oxygen concentrators arrested

दिल्ली : ऑक्सीजन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी का आरोपी नवनीत कालरा गिरफ्तार

Mon, 17 May 2021 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 May 2021 12:04 AM IST
सार

  • दिल्ली के खान मार्केट स्थित खान चाचा रेस्तरां का मालिक है
  • गुरुग्राम के सोहना स्थित फार्म हाउस से पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
Businessman Navneet Kalra, an accused in black marketing of oxygen concentrators arrested
मैदान गढ़ी थाने में पुलिस की गिरफ्त में कालरा... - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी के आरोपी फरार नवनीत कालरा को रविवार देर रात गुरुग्राम के सोहना स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया है। खान मार्केट स्थित ख्यातनाम रेस्तरां खान चाचा का मालिक कालरा गत 5 मई से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। कालरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था। दक्षिण जिला पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कालरा को अपराध शाखा के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस ने कालरा के खिलाफ 4 मई को मामला दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस ने उसके मैनेजर रितेश व दूसरे कारोबारी गौरव सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार  कर लिया था। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने छह मई को लोदी कॅालोनी स्थित रेस्तरां-बार से 419 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद किए थे। इसके बाद 7 मई को खान मार्केट स्थित खान चाचा रेस्तरां और टाउन हॉल रेस्तरां में छापा मारकर105 कन्संट्रेटर बरामद किए। जांच में पता  चला कि तीनों ही रेस्तरां का मालिक नवनीत कालरा है। इस पूरे मामले में पुलिस को उसकी तलाश  थी। 
विज्ञापन


आरोपी रेस्तरां-बार नेग-जू में कन्संट्रेटर की ऑनलाइन कालाबाजारी कर रहे थे। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बहुत ही घटिया क्वालिटी के थे और मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकते थे । मामला दर्ज होने के बाद नवनीत कालरा 5 मई को अपने परिवार के साथ गायब हो गया था। उसने कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए दो बार याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए मामला दक्षिण जिला पुलिस से अपराध शाखा को सौंप दिया गया था। अपराध शाखा समेत दक्षिण जिला पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस को रविवार देर रात सूचना मिली थी कि नवनीत कालरा सोहना में करण की खेड़ली नामक जगह पर स्थित फॉर्म हाउस में छिपा है। इसके बाद पुलिस छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed