फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   businessman committed suicide by shooting himself on the temple in shahdara

कर्ज ने ले ली जान: करोड़ों के नुकसान के बाद कारोबारी ने की खुदकुशी, ट्यूशन पढ़कर लौटे बच्चे तो देखा पूरा मंजर

Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 07:39 PM IST
सार

शाहदरा जिले के फर्श बाजार में एक कारोबारी ने कनपटी पर गोली मारकर कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने एक खोखा और लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है।

विज्ञापन
businessman committed suicide by shooting himself on the temple in shahdara
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में एक कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त जतिन अरोड़ा (43) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि जतिन को कारोबार में करोड़ों का घाटा हुआ था। इसकी वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। 

विज्ञापन

रविवार को वह घर में अकेला था। इस बीच उसने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। परिजन घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। फौरन उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटना स्थल से कारोबारी की लाइसेंसी पिस्टल, एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने कारोबारी का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जतिन परिवार के साथ किराए के मकान में अर्जुन गली, विश्वास नगर स्थित तीसरी मंजिल पर रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा 16 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। पूर्वी दिल्ली में जतिन और इसके भाई का मोबाइल का बड़ा कारोबार था, लेकिन किसी वजह से जतिन को करोड़ों का नुकसान हो गया। इसकी वजह से वह काफी परेशान रहता था। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि जतिन ने अवसाद की दवाइयां भी लेनी शुरू कर दी थी। रविवार दोपहर के समय जतिन की पत्नी किसी काम से बाहर निकली। बच्चे भी ट्यूशन चले गए। इस बीच 2.30 बजे से 4.30 के बीच जतिन ने खुद की कनपटी पर गोली मार दी।

विज्ञापन

बच्चे ट्यूशन पढ़कर घर लौटे तो उन्होंने पिता को बिस्तर पर खून से लथपथ पाया। फौरन बच्चों ने मां और बाकी परिजनों को खबर दी। बाद में जतिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जतिन के आत्महत्या पर परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई संदेह नहीं जताया है। बावजूद इसके पुलिस तमाम दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है। पुलिस उसके मोबाइल को खंगालकर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जतिन ने ऐसा कदम क्यों उठाया। कहीं कर्जा देने वाले उसे परेशान तो नहीं कर रहे थे। सोमवार को उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed