{"_id":"60bc372c8ebc3e9a2359660d","slug":"businessman-caught-thief-who-entered-factory-with-the-help-of-cctv-camera-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीसीटीवी कैमरे की मदद से घर बैठे कारोबारी ने फैक्टरी में घुसे चोर को पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीसीटीवी कैमरे की मदद से घर बैठे कारोबारी ने फैक्टरी में घुसे चोर को पकड़वाया
Sun, 06 Jun 2021 08:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:17 AM IST
सार
सुभाष नगर निवासी नवदीप का नजफगढ रोड पर खराद की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार देर रात वह अपने मोबाइल पर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहा था। इसी दौरान उसने एक कैमरे में किसी अनजान व्यक्ति को फैक्टरी में देखा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में कारोबारी ने तकनीक की मदद से घर बैठे फैक्टरी में चोरी कर रहे एक चोर को पुलिस से पकड़वा दिया। कारोबारी फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे का लिंक अपने मोबाइल पर ले रखा था। देर रात बदमाश को फैक्टरी में देखकर उसने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
बदमाश फैक्टरी से काफी मात्रा में पीतल का सामान लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाश से पूछताछ कर रही है। सुभाष नगर निवासी नवदीप का नजफगढ रोड पर खराद की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार देर रात वह अपने मोबाइल पर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहा था।
इसी दौरान उसने एक कैमरे में किसी अनजान व्यक्ति को फैक्टरी में देखा। 30 मई को उसकी फैक्टरी में चोरी हुई थी, इसलिए वह अपने पिता जगदेव सिंह को इस बात की जानकारी दी और 112 नंबर पर पुलिस को फैक्टरी में चोर होने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
उसके बाद दोनों पिता-पुत्र घर से फैक्टरी के लिए रवाना हुए। इनके फैक्टरी पहुंचने से पहले वहां पुलिस पहुंच चुकी थी और पुलिस ने फैक्टरी को घेर रखा था। फैक्टरी के भीतर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक युवक मिला, जो चोरी करने के नीयत से फैक्टरी में घुसा था।

Trending Videos
पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान पटेल नगर निवासी बबलू के रूप में हुई। नवदीप ने पुलिस को बताया कि 30 मई को भी फैक्टरी में चोरी हुई थी। लॉकडाउन की वजन से वह सामान की जानकारी पुलिस को नहीं दे पाया था।
उसने बताया कि फैक्टरी से करीब 90 किलो पीतल का तैयार सामान गायब है। पुलिस बबलू से पूछताछ कर सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
उसने बताया कि फैक्टरी से करीब 90 किलो पीतल का तैयार सामान गायब है। पुलिस बबलू से पूछताछ कर सामान की बरामदगी का प्रयास कर रही है।