फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Business coach will shape the business idea of the students

छात्रों के बिजनेस आइडिया को आकार देंगे बिजनेस कोच

Mon, 20 Sep 2021 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Business coach will shape the business idea of the students
नई दिल्ली। सरकारी स्कूलों में एंटरप्रिन्योरशिप माइंडसेट करिकुलम (ईएमसी) के तहत शुरू किए गए बिजनेस ब्लॉस्टर्स प्रोग्राम में छात्रों के बिजनेस आइडिया को बिजनेस कोच आकार देंगे। यह बिजनेस कोच 15 नवंबर तक हर हफ्ते कम से कम दो घंटे इस आइडिया को आकार देने और उसे लागू करने में छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

यह कोच स्कूल के पूर्व छात्र, या कोई अन्य छात्र, जो एमबीए, बीबीए, उद्यमिता पाठ्यक्रम कर रहे हैं, या एक उद्यमी के रूप में कम से कम 2-3 वर्षों के अनुभव वाले स्थानीय उद्यमी या व्यवसाय चलाने वाले होंगे।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं-बारहवीं कक्षाओं के बच्चों के लिए शुरू हुए बिजनेस ब्लास्टर्स प्रोग्राम के लिए सभी स्कूल प्रमुखों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशों में कहा गया है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण विचारों के साथ आने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उनके पास मार्गदर्शन करने के लिए प्रासंगिक अनुभव वाले कोच हों। जिससे छात्रों के आइडिया को आगे बढ़ाया जा सके। इसके लिए हर स्कूल को एक या दो बिजनेस कोच दिए जाएंगे।
दिल्ली सरकार ने वर्ष 2019 में सरकारी स्कूलों के 9वीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए ईएमसी शुरू किया था। मालूम हो कि बिजनेस ब्लास्टर्स 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए ईएमसी का एक घटक हैं। इसे छात्रों को टीम में काम करने, सामाजिक चुनौतियों की पहचान करने, व्यावसायिक अवसरों की पहचान करने, व्यवसाय योजना तैयार करने के लिए लागू किया गया है।

इसके तहत छात्रों को अपने आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए 2000 रुपये की सीड मनी दी जाती है। बिजनेस ब्लास्टर्स के तीन चरण हैं। इसके अंतिम चरण में प्राप्त 100 प्रोजेक्ट्स को एक एक्सपो में प्रदर्शित करने का अवसर दिया जाएगा। वहीं दस शीर्ष टीमों को अपने आइडिया को निवेशकों के सामने रखने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed