Bulli Bai App: महिला पत्रकार ने अज्ञात लोगों पर लगाया तस्वीर के दुरुपयोग का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
बुल्ली बाई एप पर कई चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं है, जिन पर अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं। उनकी तस्वीरों का सौदा हो रहा है। इन महिलाओं में एक महिला पत्रकार भी शामिल है जिसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक कंटेंट के साथ शेयर किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुल्ली बाई एप पर अनुमति के बिना मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करने और उसके बाद उनका सौदा किए जाने के आरोपों के बीच इस एप को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इनमें एक महिला पत्रकार की तस्वीर भी अपलोड की गई है।
महिला पत्रकार की शिकायत पर दक्षिण-पूर्वी जिला के साइबर पुलिस स्टेशन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
कई चर्चित महिलाओं की तस्वीरें अपलोड
आरोप है कि इस एप पर कई चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं है, जिन पर अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं। उनकी तस्वीरों का सौदा हो रहा है। इन महिलाओं में एक महिला पत्रकार भी शामिल है जिसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक कंटेंट के साथ शेयर किया जा रहा है।
गिटहब का हो रहा गलत इस्तेमाल
'बुल्ली बाई' एप को गिटहब पर बनाया गया है। यह एक होस्टिंग प्लेटफॉर्म है जहां पर ओपनसोर्स कोड का भंडार रहता है। लेकिन अब गिटहब और इस पर बनाए जा रहे ऐसे एप्स को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।