फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bulli bai app accused Neeraj Vishnoi claims hacked websites of Pakistani schools attempted suicide twice in custody 

बुल्ली बाई एप: नीरज विश्नोई का दावा, कर चुका है पाकिस्तान के स्कूलों की वेबसाइटों को हैक, हिरासत में की दो बार खुदकुशी की कोशिश

Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 07:56 PM IST
सार

नीरज ने बताया कि वह ट्विटर हैंडल सुल्ली डिल्स के निर्माता के भी संपर्क में था, जिन्होंने गिटहब पर सुली डील ऐप बनाया था और उन्होंने इसका प्रचार भी किया था। उसके दावे की पुष्टि किशनगढ़ थाने, दिल्ली में दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक ट्विटर अकाउंट की संलिप्तता से हुई है।

विज्ञापन
Bulli bai app accused Neeraj Vishnoi claims hacked websites of Pakistani schools attempted suicide twice in custody 
नीरज बिश्नोई गिरफ्तार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बुल्ली बाई एप के निर्माता व मास्टरमाइंड नीरज बिश्वनोई ने पुलिस कस्टडी में दो बार खुदकुशी करने की कोशिश की है। उसने खुद को पेन आदि से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सर्तक आईएफएसओ की टीम ने उसे बचा लिया। आईएसफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है। पुलिस उसका पूरा ध्यान रख रही है, हालांकि आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है।

विज्ञापन


पुलिस को पकड़ने की दी थी चुनौती
डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि आरोपी 15 वर्ष की उम्र से ही हैकिंग कर रहा है। वह भारत समेत पाकिस्तान के स्कूल व विश्वविद्यालयों की साइटों से छेड़छाड़ व हैकिंग करता रहा है। स्कूलों से संबंधित वेबसाइटों को हैक करने के उसके दावों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि वह जापानी के एनिमेशन गेम के किरदार गीयू (जीआईवाईयू) से काफी प्रभावित था। वह गीयू के नाम से ही ट्विटर हैंडल बनाता था। इसके जरिए ही उसने देश की पुलिस को खुद को पकड़ने की चुनौती थी। 
विज्ञापन


श्वेता के ट्विटर अकाउंट का कर रहा था इस्तेमाल
उसने आगे खुलासा किया था कि वह वर्चुअल दुनिया में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छात्रों के संपर्क में था और ट्विटर ग्रुप चैट के माध्यम से चैट करता था। वह उन लोगों से कभी नहीं मिला था और उनके संपर्क नंबर भी नहीं थे। वह मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई लड़की श्वेता के ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्ली डिल्स एप के निर्माता के संपर्क में होने का दावा
नीरज ने बताया कि वह ट्विटर हैंडल सुल्ली डिल्स के निर्माता के भी संपर्क में था, जिन्होंने गिटहब पर सुली डील ऐप बनाया था और उन्होंने इसका प्रचार भी किया था। उसके दावे की पुष्टि किशनगढ़ थाने, दिल्ली में दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक ट्विटर अकाउंट की संलिप्तता से हुई है। एफआईआर में उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए ट्विटर अकाउंट ने नीलामी के लिए एक महिला की तस्वीर ट्वीट की थी। उनके सुल्ली डिल्स एप के निर्माता के संपर्क में होने के उनके दावे की पुष्टि की जा रही है।


आरोपी ने गुरुमुखी लिपि को चुना
मास्टरमाइंड नीरज ने पूछताछ में बताया कि उसने गुरुमुखी लिपि को चुना क्योंकि उन्हें देवनागरी लिपि की तुलना में यह अधिक प्रभावशाली लगी। आरोपी पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहा है। आरोपी की मेडिकल जांच करागई गई है। वह स्थित व स्वस्थ हैं। वह जांच में देरी के लिए सहयोग नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed