फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Bullet fired in GB Road Kotha No 52 incident in red light area of Delhi

GB Road कोठा नंबर 52 में चली गोली: दिल्ली के रेड लाइट एरिया में हुई घटना, दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 07 Mar 2023 04:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 07 Mar 2023 04:52 PM IST
सार

अज्ञात पुरुष ने जीबी रोड के 52 नंबर कोठे पर फायरिंग की है। सूत्रों का कहना है कि जिन को गोली लगी है वह भी जीबी रोड में ही काम करते हैं। 

विज्ञापन
Bullet fired in GB Road Kotha No 52 incident in red light area of Delhi
GB ROAD delhi

विस्तार

दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड पर मंगलवार कोठे पर आए कुछ लड़कों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के दौरान कोठे पर काम करने वाली महिला और एक अन्य युवक गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल राधा (30) और इमरान चौधरी (26) को पीसीआर की मदद से एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां राधा की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

 


गोली चलने की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रुपयों को लेकर आरोपियों की राधा से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद इन्होंने गोली चलाई।

विज्ञापन

 


पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 2.00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जीबी रोड स्थित कोठा नंबर-52 पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी हैं। हमले में कई लोगों को गोली लगी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस को राधा और इमरान जख्मी हालत में मिले। राधा के सीने व इमरान के कंधे पर गोली लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि कोठा नंबर-52 की संचालिका पार्वती नामक महिला है। मंगलवार दोपहर को  दो बजे  लड़के कोठे पर आए थे। राधा से बातचीत के दौरान इनकी रुपयों को लेकर उससे कहासुनी हो गई। इस दौरान एक लड़के ने पिस्टल निकालकर उस पर गोली गोलियां बरसा दीं।

 

एक गोली राधा व दूसरी गोली पास में खड़े युवक इमरान को लगी। इमरान भी कोठे पर काम करता है। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही अजमेरी गेट की ओर भाग गए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed