फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   builder arrested in case for cheating cheap flats for five crores in delhi

दिल्ली : सस्ते फ्लैट का झांसा देकर पांच करोड़ की ठगी में बिल्डर गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2020 04:41 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Aug 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
builder arrested in case for cheating cheap flats for five crores in delhi
सांकेतिक तस्वीर

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने निवेशकों से फर्जीवाड़ा कर पांच करोड़ रुपये ऐंठने के आरोप में मेसर्स ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विजय गुप्ता (67) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय गुप्ता को नई दिल्ली के शांति निकेतन इलाके से पकड़ा गया है।  

विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के डीसीपी ओपी मिश्रा ने बताया कि शिकायतकर्ता मनीष जैन सहित 21 अन्य पीड़ितों ने मेसर्स ग्रीन बे इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि मालिक विजय ने निवेशकों को ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे स्थित सेक्टर 22 डी में सस्ते फ्लैट देने के नाम पर पांच करोड़ रुपये ऐंठ लिए।  कंपनी ने 2011 में भूखंडों और फ्लैटों की बिक्री के लिए एक परियोजना शुरू की थी। आरोपी और उसके कर्मचारियों ने निवेशकों को रुपये लेने के बाद 18 महीने के भीतर  फ्लैट देने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2012 तक निवेशकों ने इंतजार किया, लेकिन जब उनके सब्र का बांध टूट गया तो वह कंपनी के ऑफिस पहुंच गए। ऑफिस में बिल्डर ने निवेशकों के रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दिल्ली के करीब 22 पीड़ितों ने कंपनी व उसके मालिक के खिलाफ ईओडब्ल्यू में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया।

जांच कर रही टीम को पता चला कि मालिक विजय गुप्ता ने निवेशकों से रुपये लेकर किसी दूसरी कंपनी में लगा दिया है। आरोप है कि आरोपी ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में निवेशकों से करीब 323 करोड़ रुपये जुटाये थे, जिसे उसने कही दूसरी जगह पर निवेश कर दिया।


जांच टीम लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठीकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी को दिल्ली स्थित उसके घर से दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया है, जहां से आरोपी की दो दिनों की पुलिस रिमांड मिल गई है। जांच टीम अब उन निवेशकों का भी पता लगा रही है, जिनसे आरोपी ने मोटी रकम वसूली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed