फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Builder arrested for cheating 38 lakhs

38 लाख की ठगी में बिल्डर गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Builder arrested for cheating 38 lakhs
नई दिल्ली। जयपुर में प्लॉट देने का झांसा देकर ठगी के आरोप में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नामी कंपनी के बिल्डर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जयपुर निवासी अनिल कुमार शर्मा (40) के रूप में हुई है। आरोपी ए क्लास प्रोप बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी का चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर है। प्रोजेक्ट शुरू करने के नाम पर वह लोगों से बुकिंग की रकम लेकर फरार हो गया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि दिल्ली निवासी गुरजीत सिंह मदान व अन्य ने संयुक्त रूप से ठगी की शिकायत दी थी। शिकायत में इन लोगों ने बताया कि 2012 में एसएस आनंद अल्टीमा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एनएच-8 आशियाना एन्क्लेव में अलग-अलग साइज के प्लॉट बेचने का विज्ञापन इन लोगों ने देखा था। इसके बाद गुरजीत व 17 अन्य लोगों ने प्लॉट बुक कराया। कंपनी का दिल्ली में दफ्तर विशाल टॉवर, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में था। पीड़ितों ने करीब 38 लाख रुपये बुकिंग की राशि जमा करा दी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद कंपनी ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने वर्ष 2018 में ठगी की शिकायत दर्ज कर ली। पुलिस ने कंपनी के खातों की जांच करवाई तो रकम अनिल कुमार के खातों में ट्रांसफर हुई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकारी एजेंसियों से पड़ताल की गई तो पता चला कि आशियाना एन्क्लेव प्रोजेक्ट के नाम से किसी भी परियोजना को मंजूरी नहीं दी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने अनिल को जांच में शामिल होने के लिए कई नोटिस भेजे, लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ। छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को जयपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed