Budget 2022: मेदांता के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान बोले- स्वास्थ्य तंत्र के सहयोग को कुशल कर्मियों की जरूरत
डॉ. त्रेहान ने कहा कि हमें और ज्यादा आत्मनिर्भर होने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता बनाते हुए वित्तपोषण करना होगा क्योंकि हमें सेवाओं को बेहतर करना है, नई तकनीकों को अपनाना है और साथ ही शोध भी करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को बजट 2022-23 पेश किए जाने के बाद मेदांता के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा है कि इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र का उल्लेख बहुत कम है।
हालांकि उन्होंने कहा कि दो-तीन चीजों से लाभ मिल सकता है। जैसे युवाओं को कुशल बनाने की पहल तेज कर दी गई है, जो अच्छी बात है। हमें स्वास्थ्य तंत्र में आगे अपनी सहायता के लिए कुशल कामगारों की जरूरत है। दूसरी बात कि यहां एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य रजिस्ट्री भी है, जो सभी को संपूर्ण प्लेटफॉर्म प्रदान कर उन्हें नेटवर्क में रहने की सुविधा देते हुए हमारे ढांचे की स्थिति जानने की सुविधा देता है। उन्होंने कहा कि तीसरी बात, जिससे लाभ मिलने की उम्मीद है वह है मानसिक स्वास्थ्य पोर्टल, जिससे निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।
कोविड जैसी परिस्थितियों से तैयार रहने की जरूरत
उन्होंने कहा कि लेकिन इस बजट में और किसी मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया। मूल बात ये है कि तीन-चार चीजों को आगे ले जाने की जरूरत है। हमें दोबारा हो रहीं ऐसी परिस्थितियों (कोविड) के लिए अच्छी तरह तैयार रहना है। इसलिए एक मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत है।
डॉ. त्रेहान ने कहा कि इस तरह की महामारियों से निपटने के लिए उच्चस्तरीय अस्पतालों की जरूरत है। हमें राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता बनाते हुए वित्तपोषण करना होगा क्योंकि हमें सेवाओं को बेहतर करना है, नई तकनीकों को अपनाना है और साथ ही शोध भी करना है जिससे हम और ज्यादा आत्मनिर्भर हो सकें।