{"_id":"603aa8138ebc3ee951157f2f","slug":"brother-stabbed-with-knife-after-protesting-against-sister-s-eve-teasing-ashram-news-noi5682673193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर भाई को घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर भाई को घोंपा चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्कूल के बाहर छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ लड़कों ने 17 वर्षीय भाई को चाकू घोंप दिया। उसे कई बार चाकू मार आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने 12वीं कक्षा की छात्रा की शिकायत पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़, फब्तियां कसने का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय सुमन (बदला नाम) परिवार के साथ सर्वोदय कैंप, कालकाजी में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में 12वीं की छात्रा है। इसी स्कूल में इसका भाई दूसरी पाली में 10वीं का छात्र है। आरोप है कि स्कूल खुलने के बाद से ही कुछ मनचले स्कूल आते-जाते सुमन के साथ छेड़छाड़ करते थे। शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद सुमन बाहर निकली तो वे फिर छेड़छाड़ करने लगे। वहां मौजूद सुमन के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। एक लड़के ने चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। उसने उस पर चाकू के कई वार किए। बुरी तरह घायल भाई को देख छात्रा ने परिजनों को फोन किया।
पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में जेजे कैंप, गिरी नगर, सुधार कैंप निवासी 20 वर्षीय किशन, ट्रांजिट कैंप गोविंदपुरी निवासी 18 वर्षीय जीशान और त्रिलोकपुरी मयूर विहार निवासी 18 वर्षीय रितिक को गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया है कि वारदात के बाद पुलिस को लगातार कॉल की गईं, लेकिन पीसीआर काफी देर से पहुंची। इससे किशोर को अस्पताल ले जाने में काफी देर हुई। राहगीरों ने भी पुलिस को खबर दी। किशोर के पिता खुद उसे निजी वाहन से लेकर एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। शुक्रवार को ही छात्र का ऑपरेशन हुआ। फिलहाल उसकी हालत बेहद नाजुक है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आते-जाते समय मनचले छात्राओं को परेशान करते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती।
आप की वरिष्ठ नेता और कालकाजी विधायक आतिशी बच्ची के परिजनों से अस्पताल जाकर मिलीं और कहा कि दिल्ली में न महिलाएं सुरक्षित हैं और न स्कूली बच्चे। उन्होंने परिवार को हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। बाद में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि बच्चा आईसीयू में है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। बच्चे को कई दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस केवल भाजपा नेताओं को सुरक्षा दे रही है। बाकी दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। बदमाशों के दिमाग से पुलिस कार्रवाई का डर समाप्त हो गया है।