फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   brother-in-law threw sister-in-law down from first floor in Burari

भाभी पर टूटा देवर का कहर: दिल्ली में युवक ने महिला को पहली मंजिल से फेंका नीचे, टूट गया था सेहरा सजने का सपना

Mon, 07 Aug 2023 08:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक शख्स ने अपनी भाभी को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। इस वारदात में पूरा ससुराल शामिल है। हमले में महिला खुशबू बुरी तरह जख्मी हो गई।

विज्ञापन
brother-in-law threw sister-in-law down from first floor in Burari
दिल्ली पुलिस वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक युवक ने अपना रिश्ता टूटने पर भाभी को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। हमले में महिला खुशबू बुरी तरह जख्मी हो गई। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


दरअसल खुशबू के देवर पंकज के रिश्ते की बात चल रही थी। उसके घर पर रिश्ते वाले आए हुए थे। बात भी लगभग फाइनल थी। मेहमानों के सामने खुशबू ने घर में हंगामा शुरू कर दिया। इस बात पर लड़की वालों ने बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


खुशबू अपने परिवार के साथ बुराड़ी इलाके में रहती है। इसके परिवार में पति पवन व देवर पंकज के अलावा अन्य सदस्य हैं। घटना बृहस्पतिवार देर रात की है। पुलिस को खबर मिली कि एक महिला को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व महिला को अस्पताल ले जाया गया था, वहां उसका इलाज जारी था। पुलिस ने परिवार से बातचीत की। इसके बाद हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल खुशबू के बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्याें के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed