{"_id":"68ab3ea381100396dc0b8b6d","slug":"brick-fell-from-a-building-under-construction-student-going-on-a-scooter-injured-ashram-news-c-340-1-del1011-102310-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: निर्माणाधीन इमारत से ईंट गिरा, स्कूटी से जा रहा छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: निर्माणाधीन इमारत से ईंट गिरा, स्कूटी से जा रहा छात्र घायल
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत से ईंट गिरा, स्कूटी से जा रहा छात्र घायल
-विवेक विहार इलाके की घटना, पीड़ित छात्र के दोस्त के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में निर्माणाधीन इमारत से ईंट गिरने से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को उसके दोस्तों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र के दोस्त के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल छात्र की पहचान मुकेश नगर निवासी अमन (20) के रूप में हुई है। परिवार वालों का आरोप है कि उनके बेटे के सिर की हड्डी टूट गई है। उसका एक हाथ व पैर काम नहीं कर रहा है। अमन बीए तीसरे वर्ष का छात्र है। पिता रजनीश का तार व केबल का काम करते हैं। विवेक विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में उसके दोस्त विवेक ने बताया कि 19 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे अमन ने फोन कर उसे मार्केट चलने के लिए कहा। जिसके बाद वह अमन के पास गया। उन्होंने अपने तीसरे दोस्त वंश को भी बुला लिया। तीनों स्कूटी से ज्वाला नगर स्थित लाइब्रेरी से होते हुए गौशाला के पास पहुंचे, तभी वहां निर्माणाधीन मकान से गिरी एक ईंट अमन के सिर पर लगी। ईंट लगते ही अमन बेहोश हो गया। अमन के बेहोश होते ही उन्होंने उसे तुरंत नजदीक के हेडगेवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने अमन को जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया। विवेक ने परिवार व पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच में पता चला कि जहां घटना हुई वहां पांच मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है।