फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Break security by wearing military uniform in delhi

फौजी की वर्दी पहनकर स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा में लगाई सेंध, गिरफ्तार

Mon, 17 Aug 2020 01:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Break security by wearing military uniform in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

स्वतंत्रता दिवस पर एक युवक ने वीआईपी सुरक्षा में सेंध लगाकर दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के दावों की पोल खोल दी। भारतीय सेना की वर्दी पहनकर बदायूं निवासी कुंज बिहारी (22) वैगनआर कार को प्रधानमंत्री के रूट से पहले नई दिल्ली में घुमाता रहा।

विज्ञापन


कार पर इंडियन आर्मी लिखा हुआ था। प्रधानमंत्री कार्यालय के नजदीक पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। सुरक्षा एजेंसियों व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त रूप से घंटों पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी प्रधानमंत्री से मिलने जा रहा था और उसने पीएम को मेल भी किया था।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुंज बिहारी बीएससी पास है। पढ़ाई के बाद वह घर पर रहने लगा था। परिजनों ने उसे द्वारका दिल्ली निवासी बड़े भाई के पास भेज दिया। जहां वह ऑटो चलाने लगा। कुछ दिन पहले उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मेल में उसने पीएम से मिलने के लिए समय मांगा था। मेल में उसने कोरोना महामारी को साजिश बताया था। मेल का जवाब नहीं मिलने पर उसने बालों की फौजी जैसी कटिंग करवाई। साथ ही बाजार से फौजी जैसे दिखने वाले जूते, पैंट और शर्ट खरीदी। उसने इंडियन आर्मी लिखी एक वैगन आर कार खरीदी।

उसने सोचा कि जब प्रधानमंत्री लालकिले के लिए रवाना होंगे तो वह उनसे मिल लेगा। 15 अगस्त की सुबह 5 बजे वर्दी पहनकर कार से विजय चौक पहुंच गया। उसे लगा था कि प्रधानमंत्री साउथ ब्लाक स्थित कार्यालय से जाएंगे। इस कारण वह विजय चौक व संसद भवन समेत तमाम वीआईपी इलाके में कार को घुमा रहा था।

परिचय पत्र और मोबाइल नहीं था
कार घुमाते हुए उसे काफी देर हो गई तो वह प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ जाने लगा। 15 अगस्त को देखते हुए पुलिस ने विजय चौक के पास से साउथ ब्लाक जाने वाले राष्ट्रपति भवन के लिए जाने वाले रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर रखा था। जब पुलिसकर्मियों ने उसे वहां आने का कारण पूछा तो आरोपी युवक ने खुद को फौजी बताया। पुलिसकर्मियों ने उससे परिचय पत्र मांगा तो युवक ने परिचय पत्र नहीं दिखाया।


पुलिसकर्मियों ने मोबाइल मांगा तो आरोपी के पास मोबाइल नहीं था। इस पर पुलिसकर्मियों को संदेह हो गया। आरोपी ने पुलिसकर्मियाें को फौजी का रौब दिखाने के साथ-साथ मारपीट भी की। संसद मार्ग थाना पुलिस ने पहचान बदलने, मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधानमंत्री अपने आवास से 6 बजकर 52 मिनट पर निकले थे। उसके पास से कुछ फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed