{"_id":"654cfd6420bbdca5fb045434","slug":"booking-of-ews-category-flats-started-in-narela-ashram-news-c-340-1-del1011-30126-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नरेला में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों की बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नरेला में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों की बुकिंग शुरू
विज्ञापन
डीडीए ने इस योजना में 265 अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल किए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए ने नरेला स्थित ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों की पहले आओ पहले पाओ आवासीय योजना के तहत बुकिंग शुरू की। डीडीए ने इस योजना में 265 अतिरिक्त ईडब्ल्यूएस फ्लैट शामिल किए हैं। इन फ्लैटों की बृहस्पतिवार से बुकिंग आरंभ हो गई है। एक कमरे वाले ईडब्ल्यूएस के एक फ्लैट का बुकिंग शुल्क 50 हजार रुपये तय किया गया है। इन ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की कीमत 10.92 लाख रुपये से लेकर 12.54 लाख है।
डीडीए ने 30 जून को निकाली पहले आओ पहले पाओ आवासीय योजना में नरेला के सेक्टर-ए1 से ए4 में एक कमरे के 777 फ्लैट शामिल किए गए थे। यह सभी फ्लैट बिकने के मद्देनजर डीडीए ने इस योजना में अन्य 265 फ्लैट शामिल करने का निर्णय लिया। यह फ्लैट वर्षों पहले बनाए गए थे और इनको बेचने के लिए कई बार आवासीय योजना में शामिल किया गया, लेकिन यह फ्लैट लोगों को पसंद नहीं आए। बताया जाता है कि ड्रा में ये फ्लैट बेच दिए गए थे, लेकिन लोगों ने इन फ्लैटों को वापस लौटा दिया। इस कारण ये फ्लैट खाली पड़े हुए हैं।
डीडीए के अनुसार, पहले आओ पहले पाओ योजना में नरेला के फ्लैट खरीदने में लोगों की रुचि लेने और यहां पर फ्लैट खरीदने की मांग को देखते हुए उसने योजना में नए ईडब्ल्यूएस फ्लैटों को शामिल करने का निर्णय लिया है। इन फ्लैटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह फ्लैट खरीदने के इच्छुक व्यक्ति डीडीए की वेबसाइट पर बुकिंग करा सकते हैं। दूसरी ओर डीडीए के पहले आओ और पहले पाओ स्कीम के तहत करीब 25 हजार फ्लैट बेचने की योजना लेकर आने की संभावना जताई जा रही है। इस योजना में अलग-अलग श्रेणी के फ्लैट होंगे। यह फ्लैट नरेला, द्वारका, लोक नायक पुरम आदि जगह बने हुए हैं। लोक नायक पुरम में डीडीए के 647 एमआईजी और 220 ईडब्ल्यूएस फ्लैट हैं। द्वारका सेक्टर-19 बी 14 टावरों के शीर्ष पर स्थित 14 पेंटाहाउस के लिए पहली बार ई-नीलामी होगी। इनकी कीमत चार करोड़ रुपये तय बताई जा रही है।